मनीष पांडे की शादी पर नाचते हुए नजर आए युवराज सिंह, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मनीष पांडे ने बाॅलीवुड हीरोइन आश्रिता शेट्टी से शादी कर ली है। मनीष पांडे ने रविवार को कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। फिर ठीक इसके अगले दिन 2 दिसंबर को मनीष ने अपनी गर्लफ्रेंड आश्रिता शेट्टी के साथ शादी रचाई। दोनों की शादी मुंबई में हुई थी, तब केवल करीबी परिवार और दोस्तों ने भाग लिया था। लेकिन इसके अगले दिन मनीष ने रिसेप्शन रखी, जिसमें युवराज सिंह भी नजर आए।
युवराज इस माैके पर मजकर नाचते दिखे, जिसका एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। युवराज के साथ मनीष पांडे भी ढोल पर नाचते हुए दिखाई दिए। मनीष के लिए पिछले कुछ दिन लकी साबित हुए हैं। अब मनीष विंडीज के खिलाफ 6 दिसंबर को शुरू हो रही 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। उन्हें वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया है। उन्हें प्लेइंग इलेवन में लगातार मौके नहीं मिले हैं, लेकिन मनीष के हालिया फॉर्म और जिस तरह से उन्होंने कर्नाटक को एसएमए टी20 खिताब की ओर अग्रसर किया है, उसे देख लग रहा है कि टीम मैनजमेंट उन्हें जरूर माैके देगी।
View this post on InstagramA post shared by Vijay Bhatt (@vijaybhatt888) on
बता दें कि मनीष पांडे और आश्रिता शेट्टी की शादी की खबर की पुष्टि इस साल अक्टूबर में भी हो गई थी, क्योंकि दोनों ने एक दूसरे को काफी समय से डेट करने की अफवाह फैलाई थी। आश्रिता शेट्टी साउथ फिल्मों का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने 2010 में एक सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने के बाद फिल्म इंडस्ट्री की ओर रूख किया था। आश्रिता अभी तक 5 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आर. पन्नीरसेल्वम के निर्देशन में एक आगामी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
