For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Happy New Year 2019 : युवराज सिंह ने नए साल पर दुनिया को दिया यह संदेश, देखें VIDEO

Yuvraj Singh Shares Inspiring New Year Message, Watch Video | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। हाल के दिनों में युवराज सिंह का प्रदर्शन भले ही निराशाजनक रहा हो लेकिन युवराज सिंह के उत्साह में किसी भी तरह की कमी नजर नहीं आई है। उनमें ऑत्मविश्वास उसी तरह बरकरार है। बांए हाथ के इस बल्लेबाज को हाल ही में आईपीएल नीलामी में मुबंई इंडियंस ने एक करोड़ के बेस प्राइस पर खरीद लिया। नए साल के मौके पर युवराज सिंह ने ट्विटर के जरिए अपने चाहने वाले व प्रशंसकों को संदेश दिया है।

युवराज सिंह का कहना है कि दूसरों को प्रभावित करना और कुछ भी करने का साहस कभी नहीं छोड़ना चाहिए। 2019 आईपीएल से पहले युवराज का यह वीडियो जोश और उत्साह से लबरेज है। ट्विटर पर उन्होंने 27 सेकेंड यह वीडियो शेयर किया है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2019 की नीलामी के पहले दौर में युवराज सिंह को किसी ने नहीं खरीदा था। बाद में दूसरे राउंड में युवराज को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में खरीद लिया।

इससे पहले मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने युवराज सिंह के टीम में शामिल किए जाने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया था। अंबानी ने कहा कि सही बताएं तो हमने मलिंगा और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी के लिए बड़ा बजट रखा था एक करोड़ में युवराज सिंह जैसा खिलाड़ी खरीदा जाना आईपीएल के 12 साल के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी है।

मुबंई की टीम में शामिल होने के बाद युवराज सिंह ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में कहा कि वह एक बेहतरीन कप्तान हैं। मैंने रोहित को बतौर खिलाड़ी कप्तान और इंसान तीनों के तौर पर देखा है वह काफी शांत और जमीन से जुड़े हुए खिलाड़ी हैं। मुझे काफी एक्साइटमेंट है मैं रोहित की कप्तानी में खेलने के लिए उत्सुक हूं।

Story first published: Tuesday, January 1, 2019, 16:18 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+