Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलंपिक : हॉकी में भारतीय महिला टीम की आॅस्ट्रेलिया के हाथों 6-1 से करारी हार, पदक की उम्मीदें ख़त्म

रियो डी जेनेरियो। बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए अच्छा दिन नहीं था। रियो ओलंपिक में सभी को उम्मीद थी कि भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया को हराएगा लेकिन इसका ठीक उल्टा हुआ। इस ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले भी उसे ग्रेट ब्रिटेन ने 3-0 से हराया था।

आज के मैच में भारत की तरफ से केवल एक ही गोल हो सका और वह भी आखिरी मिनटों में अनुराधा थोकचोम ने किया। रियो ओलंपिक : यह सेल्फी बनेगी इस महिला एथ​लीट के लिए सजा-ए-मौत की वजह, जानिए क्यों

पूल बी महि​ला हॉकी में भारतीय टीम आज अपना तीसरा मुकाबला खेल रही थी। ओलंपिक के पांचवें दिन आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए इस मुकाबले में भारत 1-6 से हार गया। इस मैच की हार के साथ ही भारत के क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी काफी कम हुई हैं।

आॅस्ट्रेलिया ने खेल के शुरुआती पलों में ही अटैक शुरू कर दिया और पहला गोल पहले ही क्वॉर्टर के पांचवें मिनट में आया। यह गोल कैथरीन स्लैट्री ने किया। इसके बाद भारत को अगले ही मिनट एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इसका फायदा नहीं उठाया जा सका।

इसके बाद आॅस्ट्रेलियाई टीम को 9वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जो कि जॉर्जिना मॉर्गन ने गोल में बदल दिया। इसके साथ ही आॅस्ट्रेलिया ने 2-0 की बढ़त बना ली। यह बढ़त पहले क्वॉर्टर के खत्म होने तक बनी रही।

दूसरे क्वॉर्टर में भी आॅस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम ही हावी रही। 22वें मिनट में गोल होते-होते बचा। हालांकि, इसमें भारत ने कोई भी गोल नहीं होने दिया। तीसरे क्वॉट्रर के 35वें मिनट में आॅस्ट्रेलिया की जेन क्लैक्सटन और अगले ही मिनट में जॉर्जिना पार्कर ने गोल से आॅस्ट्रेलिया 4-0 से आगे हो गई। इसके बाद 43वें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर भी आॅस्ट्रेलिया ने गोल में बदलकर स्कोर 5-0 कर लिया। यह गोल जोडी केनी ने किया।

आखिरी क्वॉर्टर में शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर पर जोडी केनी ने फिर गोल किया और स्कोर जा पहुंचा 6-0। हालांकि, मैच के आखिरी 10 सेकंड बचे थे कि इसी बीच भारत की अनुराधा ने फील्ड गोल कर स्कोर को 6-1 करा लिया। इससे पहले भारतीय टीम ने पूल बी के पहले मैच में जापान से ड्रॉ खेला था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+