आखिर पापा योगराज ने क्यों युवराज की तुलना अनपढ़ से की?
नई दिल्ली। टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रह चुके युवराज सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं, दो तरह से शादी रचाने वाले इस क्रिकेटर की शादी में बॉलीवुड, खेल जगत और राजनीति के बड़े-बड़े सूरमा नजर आए लेकिन कोई नहीं दिखा तो वो थे युवी के पापा योगराज सिंह।
हालांकि उन्होंने शादी से पहले ही कहा था कि वो इस शादी में शरीक नहीं होंगे क्योंकि युवी जिस गुरूद्वारे में फेरे लेंगे, वहां के गुरूओं में उनकी कोई आस्था नहीं है, हालांकि उन्होंने कहा था कि उनका प्यार और आशीर्वाद दोनों उनके बेटे और बहू के साथ रहेगा।
लेकिन शादी के बाद अचानक से योगराज सिंह उस वक्त मीडिया के सामने बिफर पड़े जब लोगों ने उनसे बेटे की शादी का जिक्र किया। गुस्से में भावुक होते हुए योगराज सिंह ने कहा मैं ऊपर वाले पर भरोसा करता हूं और बाती मुझे किसी गुरू में यकीन नहीं है। मैंने कई बार युवी को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने मेरी एक भी बात नहीं सुनी।
वो अपनी मां की ही बात मानता है, मुझे समझ नहीं आता कि युवराज जैसे पढ़े लिखे लोग ऐसे बाबाओं के चक्कर में पड़ कैसे जाते हैं, उनमें और अनपढ़ में क्या अंतर है फिर, क्या जब उसे कैंसर हुआ था तो ये बाबा उसे बचाने आए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
