For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज ने फिर खेली विस्फोटक पारी, छक्कों की बरसात कर ठोक दिए इतने रन

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह लगातार अपने विस्फोटक प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। ग्लोबल कनाडा टी20 लीग के दूसरे सीजन में युवराज टोरंटो नैशनल्स टीम की कप्तानी संभाले हुए हैं। ब्रैम्पटन में खेले जा रही इस लीग के 12वें मैच में युवराज ने छक्कों की बरसात करते हुए धमाकेदार अर्धशतक ठोक डाला।

लगाए इतने छक्के

लगाए इतने छक्के

'सिक्सर किंग' नाम से मशहूर युवराज ने ब्रैम्पटन वॉल्व्स के खिलाफ हुए मैच में 22 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। हालांकि उनका यह प्रदर्शन भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाया और टीम ग्रुप स्टेज के इस मुकाबले में ब्रैम्पटन वोल्स से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए दो ओवर में 14 रन देकर एक विकेट चटकाए। यही नहीं, उन्होंने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन करते 2 कैच भी लपके।

टीम को मिली तीसरी हार

टीम को मिली तीसरी हार

इस लीग में युवराज सिंह 4 मैचों में 50 की औसत से 145 रन बना चुके हैं जिसमें 1 तूफानी अर्धशतक शामिल है। टोरंटो नेशनल्‍स की यह चार मैचों में तीसरी हार रही और वह अंक तालिका में पांचवें स्‍थान पर हैं। युवराज सिंह के नेतृत्‍व वाली टोरंटो नेशनल्‍स के लिए सेमीफाइनल की राह काफी कठिन हो चुकी है।

ऐसा रहा मैच

ऐसा रहा मैच

जॉर्ज मन्से के 66 रनों की बदौलत वोल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में रॉयल्स ने ब्रैंडन मैकलम की तेज-तर्रार 36 रनों की पारी की बदौलत मजबूत शुरुआत की। युवराज चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपने पुराने अंदाज में नजर आया। लेकिन वह 16वें ओवर में आउट हो गए और उनकी टीम 11 रनों से हार गई।

सुंदर ने टी20 में अपने नाम किया अतिसुंदर रिकॉर्ड, केवल एक खिलाड़ी ही कर पाया था ऐसा

Story first published: Sunday, August 4, 2019, 16:51 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+