'युवराज की नीलामी सेलक्टर्स के मुंह पर तमाचा है'

बेंगलुरू| आज एक बार फिर से चारों ओर युवराज सिंह के नाम के चर्चे हैं। वजह है आईपीएल में उनका बिकना वो भी सबसे ऊंची कीमत पर। जिस युवराज को बीसीसीआई ने खराब फिटनेस और खराब फार्म के चलते विश्वकप की टीम में शामिल नहीं किया उसी युवराज के लिए आज दिल्ली डेयरडविल्स ने पैसा पानी की तरह बहा दिया है।इसलिए फेसबुक और ट्विटर पर युवी के फैन लिख रहे हैं युवराज की नीलामी सेलक्टर्स के मुंह पर तमाचा है।

मालूम हो कि दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के लिए भारतीय टीम के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपये में हासिल किया। सोमवार को जारी नीलामी में युवराज ने सबसे अधिक रकम हासिल करने का अपना ही पिछला रिकार्ड तोड़ दिया है। डेयरडेविल्स को युवराज को हासिल करने के लिए उसे काफी माथापच्ची करनी पड़ी। इसका कारण यह था कि कई टीमों ने युव्वी को अपने साथ जोड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने दो करोड़ रुपये में बोली की शुरूआत की और फिर किंग्स इलेवन ने बोली को तीन करोड़ तक पहुंचाया तो रॉयल्स ने 3.8 करोड़ में युवराज को हासिल करने का मन बना लिया। बोली का खेल यही नहीं रुका क्योंकि अब इसमें डेयरडेविल्स शामिल हो चुके थे और इस टीम ने युवराज के लिए पांच करोड़ की रकम लगाई।

यह वो ही युवराज हैं जिन्हें बैंगलोर ने फ्री कर दिया था क्योंकि उनकी फार्म ठीक नहीं थी। अपनी लाइफ में काफी अपस एंड डाउन सहने वाले युवी के एड की वो बात एकदम सटीक लगती है जिसमें वो कहते दिखते हैं कि जब तक बल्ला चलता है तब तक आप चल रहे हैं, जिस दिन बल्ला बंद उस दिन आप बंद।

Story first published: Monday, February 16, 2015, 18:07 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+