For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video : युवी बोले धोनी बहुत बिजी हैं, वह मेरा क्या किसी का भी फोन नहीं उठाते

लखनऊ। भारतीय टीम को 2011 का विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह इन दिनों अपनी संस्था यूवी का कैन का काफी जोरो शोरों से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अपनी इसी संस्था के प्रचार के दौरान युवराज सिंह ने कप्तान धोनी के बारे में कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग चकित रह गए।

दरअसल, प्रमोशन के दौरान जब युवराज से एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या आपने कप्तान धोनी से बात की तो युवराज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह किसी का भी फोन नहीं उठाते हैं, वह बहुत बिजी हैं।

युवराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अगर आप भी फोन मिलाओ तो भी वह नहीं उठाएंगे। हालांकि, वहां मौजूद लोग समझ रहे थे कि युवराज मजाक में यह सब कह रहे हैं। लेकिन जब रिपोर्टर ने उनसे पूछा इसकी कोई वजह है?

युवराज ने कहा कि धोनी अमेरिका में चल रहे टी-20 मैच को लेकर काफी व्यस्त होंगे, इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में भी वह व्यस्त होंगे इसी वजह से लोगों से बात नहीं कर पा रहे हैं।

क्लोदिंग लाइन यूवी कैन के लॉन्च का मौका

युवराज ने यह सब क्लोदिंग लाइन यूवी कैन के लॉन्च के मौके पर कहा। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कैसर जैसी बीमारी किसी को भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि मैं सोचता था कि मैं तो एक एथलीट हूं मुझे कैसे यह बीमारी हो सकती है लेकिन यह किसी को भी हो सकती है।

'हमें अपने खाने पर ध्यान देना चाहिए'

युवराज ने कहा कि हमें अपने खाने पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही अपना टेस्ट भी करवाते रहना चाहिए क्योंकि कैंसर जैसी बीमारी किसी को भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कितना फिट हैं या खाने-पीने में कितना एहतियात बरतते हैं, कैंसर किसी को भी हो सकता है।

फिल्मी दुनिया के कई सितारे मौजूद

युवी के इस कार्यक्रम क्रिकेट जगत सहित फिल्मी दुनिया के कई सितारे मौजूद थे। इस कार्यक्रम में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, काजोल, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल, डेवन ब्रावो के साथ साथ ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट सुशील कुमार, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पी श्रीजेश मौजूद थए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+