For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हैदराबाद के खिलाफ मैच में धवन ने नहीं लिया DRS,युवराज सिंह ने ली चुटकी

नई दिल्ली। आईपीएल के सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखर धवन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। धवन ने अहम मुकाबले में जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 50 गेंदों पर 78 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके लगाए। लेकिन मैच के अहम मोड़ पर 19वें ओवर में धवन संदीप शर्मा की गेंद पर पगबधा हो गए। संदीप शर्मा ने एक फुलटॉस गेंद डाली जोकि सीधे धवन के पैड पर लगी और अंपायर ने उन्हें आउट कर दे दिया, जिसके बाद धवन ने डीआरएस का इस्तेमाल नहीं किया। जब धवन पवेलियन जा रहे थे तो बड़ी स्क्रीन पर उन्होंने देखा कि गेंद विकेट पर नहीं लग रही थी और वह नॉट आउट थे।

शिखर धवन जब आउट हुए तो उन्होंने बड़ी स्क्रीन पर देखा कि वह आउट नहीं थे और उन्हें डीआरएस का इस्तेमाल नहीं करने का अफसोस हुआ। धवन के आउट होने के बाद युवराज सिंह ने भी धवन को उनकी गलती पर चिढ़ाया। धवन के आउट होने के बाद युवराज ने ट्वीट करके लिखा आखिरी दो ओवरों में हैदराबाद के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की है। आखिरी दो ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं मिली, नटराजन और संदीप शर्मा की दबाव में जबरदस्त गेंदबाजी। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शिखर धवन, लेकिन नाम तो जट्ट है, तो डीआरएस के बारे में क्या खयाल है भाई। हर बार की तरह भूल गए होगे।

दरअसल जब संदीप शर्मा की गेंद पर धवन एलबीडब्ल्यू हुए तो धवन ने डीआरएस का इस्तेमाल नहीं किया और पवेलियन की ओर चल पड़े, जिसे देखकर दूसरे छोर पर सिमरोन हेटमायर हैरान थे। पहली इनिंग के बाद जब हेटमायर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे खयाल से वह गेंद बाहर जा रही थी, लेकिन सच कहूं तो उन्होंने वापस जाना शुरू कर दिया, अगली बार मैं निश्चित ही उन्हें वापस बुलाऊंगा। बता दें कि मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 17 रन से मैच जीतकर पहली बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 13:58 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+