|
पहले रोहित शर्मा ने दिया बधाई संदेश
दरअसल जन्मदिन मनाते हुए युवराज को सभी साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी थी। जिसमें रोहित शर्मा भी शामिल थे। युवराज ने इसके जवाब में रोहित शर्मा को धमकी देकर सबको हैरान कर दिया। ऐसा करते ही ये मामला सोशल मीडिया पर छा गया। हुआ यह है कि रोहित शर्मा ने युवराज ने बर्थडे विश करते हुए ट्वीटर पर पोस्ट किया था कि 'सर्वकालीन सुपरस्टार को हैप्पी बर्थडे'। इस पोस्ट के साथ रोहित ने युवराज के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें युवराज उनका गला पकड़ते हुए दिख रहे हैं।
|
बधाई के जवाब में युवराज ने दी रोहित को 'धमकी'
इस पोस्ट के जवाब में युवराज ने रोहित शर्मा को कहा- और अगर तुम दोबारा 37 रन पर आउट हुए तो मैं एक बार फिर से तुम्हारा गला ऐसे ही पकड़ लूंगा। युवराज ने यह बात रोहित शर्मा की एडिलेड मैच में खेली गई पहली पारी के आधार पर कही थी, जिसमें रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 रन पर एक खराब शॉट मारकर आउट हो गए। जबकी उस समय टीम को उनसे एक बड़ी पारी की दरकार थी।

'धमकी' में छुपा है रोहित के लिए 'संदेश'
हालांकी युवराज ने यह बात मजाक में कही लेकिन इसमें रोहित के लिए एक बड़ा संदेश भी छोड़ दिया है। यह संदेश इस बात का है कि अब आप सीनियर खिलाड़ी हैं और टीम को नाजुक मौकों पर आपसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद रहती है। वैसे ये अलग बात है कि रोहित को हम दूसरे टेस्ट में खेलता नहीं देख पाएंगे। उनको पीठ की तकलीफ के चलते टीम से बाहर रखा गया है। उनकी जगह पर्थ टेस्ट में हनुमा विहारी को मौका दिया गया है।
युवराज ने इस 'खास दोस्त' के साथ मनाया 37वां जन्मदिन, BCCI ने खास VIDEO से दी बधाई
धूमधाम से मनाया गया युवराज का जन्मदिन
भारत टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रहा है। इससे पहले पृथ्वी शॉ भी एक अभ्यास मैच के दौर कैच लपकते हुए चोटिल हो गए थे। वहीं युवराज की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में अपना 37 वां जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया था। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी हेजल, खास दोस्त जहीर खान और उनकी पत्नी सागारिका घाप्टे समेत करीबी दोस्त मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications