For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुझे लगातार 5 छक्के पड़े, फिर मैं 15 दिन तक चैन से नहीं सो पाया था : युवराज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर को वो दिन याद आया जब उन्हें पांच छक्के पड़े थे। हालांकि 5 छक्के खाने का जख्म उन्होंने जल्द ही भर लिया था। साल 2007 में हुए टी20 विश्व कप में युवराज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅड के ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर विश्व रिकाॅर्ड बनाया था जो आज भी कायम है। लेकिन इस कारनामे से पहले उन्होंने भी 5 छक्के इग्लैंड के बल्लेबाज द्वारा खाए थे जिसका जिक्र अब करते हुए युवराज ने कहा कि उन्हें अगले 15 दिनों तक चैन की नींद नहीं आई थी।

लगे थे 5 छक्के

लगे थे 5 छक्के

युवराज ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए 7 वनडे मैचों की सीरीज के छठे मैच का जिक्र किया जिसमें दिमित्री मैस्करेनहास ने युवराज को लगातार 5 छक्के जड़े थे। युवराज ने मैन्चेस्टर यूनाइटेड के मार्क्स रैशफोर्ड के साथ सोनी टेन पिट स्टॉप शो के दौरान इस बात करते हुए कहा, ''मैं ओवल में मैच खेल रहा था। पता नहीं क्यों कप्तान राहुल द्रविड़ ने अंतिम ओवर मुझे दे दिया। दिमित्री मैस्करेनहास ने मेरी छह गेंदों पर 5 छक्के लगे। हालांकि मैं इस बात से खुश था कि वो 6 छक्के नहीं लगा सका, लेकिन इसके बाद मैं 15 दिनों तक चैन से नहीं सो पाया।''

आए दोस्तों के मैसेज

आए दोस्तों के मैसेज

युवराज ने इसके आगे कहा कि इसके बाद उनके दोस्त लगातार मैसेज करने लगे जिससे उनका दिल टूट गया। युवराज ने कहा, '' मेरे पास दोस्तों के मैसेज और कॉल्स आ रहे थे, ये दिल तोड़ने वाले थे। इतने कॉल्स मेरे पास तब भी नहीं आए थे, जब मैंने शतक बनाया था।'' हालांकि इस घटना के बाद युवराज ने इसके अगले महीने ही इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप में 6 छक्के लगाकर बदला ले लिया था। युवराज ने कहा, ''जब मैंने छह छक्के लगाए तो मैंने ब्रॉड की तरफ नहीं बल्कि दिमित्री मैस्करेनहास की तरफ देखा, लेकिन वह बात खत्म हो गई। मेरे लिए यह संतोषजनक था, मैं इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा दोबारा कर सकता हूं।''

जब सुशांत सिंह ने कहा- मैं अच्छा करूंगा, नहीं तो धोनी के फैंस मुझे माफ नहीं करेंगे

ऐसे खाए थे युवराज ने 5 छक्के

ऐसे खाए थे युवराज ने 5 छक्के

बता दें कि 5 सितंबर 2007 को ओवल में हुए मैच में इंग्लैंड टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही। 137 रनों पर आधी टीम पवेलियन लाैट चुकी थी, लेकिन बीच में ओवेश शाह ने टीम को संभाला। पारी का आखिरी ओवर द्रविड़ ने युवराज को दे दिया। उनके सामने दिमित्री मैस्करेनहास थे जो तब 9 गेंदों में सिर्फ 6 रन ही बना सके थे। युवराज ने पहली गेंद खाली निकाली, लेकिन अंतिम पांच गेंदों में दिमित्री मैस्करेनहास ने छक्के लगाकर टीम का स्कोर 316 पहुंचा दिया आैर 15 गेंदों में नाबाद 36 रन बना डाले। हालांकि बावजूद इसके इंग्लैंड 2 विकेट से मैच हार गई थी।

Story first published: Monday, June 15, 2020, 12:48 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+