For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन युवराज सिंह ने केविन पीटरसन को किया ट्रोल

नई दिल्ली। युवराज सिंह कभी भी इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन की टांग खींचने का मौका नहीं छोड़ते। अब एक बार फिरयुवराज सोशल मीडिया पर पीटरसन को ट्रोल करते हुए नजर आए दोनों खिलाड़ी फुटबॉल के शौकीन हैं और उनकी टीमें इंग्लिश प्रीमियर लीग में आमने-सामने थीं। पीटरसन चेल्सी प्रशंसक हैं, जबकि युवराज मैनचेस्टर यूनाइटेड का समर्थन करते हैं। उनकी दोनों टीमों के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में आमना-सामना हुआ जहां पीटरसन की चेल्सी टीम को हार मिली जिसके बाद युवराज ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

मैनचेस्टर यूनाइटेड की जीत के बाद युवराज सिंह, केविन पीटरसन पर तंज कसते हुए नजर आए। युवी ने ट्वीट कर लिखा, "हेल्लो मिस्टर केविन पीटरसन, बहुत चुप हैं आज आप, सब ठीक तो है।" हालांकि पीटरसन ने युवराज के ट्वीट का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं हैं, जब फुटबॉल को लेकर दोनों एक दूसरे के आमने सामने आए हो। साल की शुरुआत में मैनचेस्टर यूनाइटेड के प्रदर्शन पर दोनों के बीच काफी बहस हो गयी थी। पीटरसन ने जोर देते हुए कहा था, 'यूनाइटेड दूसरी बेहतरीन टीम है और मैनचेस्टर सिटी सबसे शानदार टीम है।'इस पर युवी ने जवाब देते हुए कहा था, 'आप को सोशल मीडिया की आदत हो जानी चाहिए थी, कुछ सच दुख पहुंचाते है।'

बता दें कि मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 1965 के बाद से चेल्सी पर अपनी सबसे बड़ी ओल्ड ट्रैफर्ड जीत दर्ज की। मैनचेस्टर ने रविवार को हुए इस मैच में चेस्ली को 4-0 से हराया जिसमें मार्कस रैशफोर्ड, एंथोनी मार्टियल और डेनियल जेम्स ने अपने क्लब के लिए गोल किए। इनमें से रैशफोर्ड ने अपनी टीम के लिए दो गोल किए। उन्होंने पहला गोल 18वें मिनट में कर अपनी टीम के लिए बढ़िया शुरुआत की और अपना दूसरा गोल 67 मिनट में किया। वहीं मैरिटल और जेम्स ने क्रमशः 65वें मिनट और 81वें मिनट में गोल किए।

Story first published: Monday, August 12, 2019, 15:37 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+