मैराडोना ने नीलामी से जुटाए 17 लाख रुपये
मैराडोना का भारत दौरा आयोजित कराने वाले सेलीब्रेटी मैनेजमेंट ग्रुप के कार्यकारी निदेशक भास्वर गोस्वामी ने आईएएएनएस को बताया कि मैराडोना ने रविवार रात को शहर के एक पांच सितारा होटल में आयोजित नीलामी में अपनी वस्तुओं के बदले 17 लाख रुपये हासिल किए।
मैराडोना के सम्मान में पांच सितारा होटल में रविवार को एक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें शहर भर के जाने-माने उद्योगपतियों और मशहूर हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
नीलामी में मैराडोना की एक जर्सी की कीमत एक लाख 10 हजार रुपये मिले। इसके अलावा मैराडोना की एक तस्वीर के बदले 80 हजार रुपये मिले। मैराडोना की चार अन्य तस्वीरें भी नीलाम की गईं, जिसके बदले दो लाख रुपये मिले।
बोली की रकम से उत्साहित मैराडोना ने अपनी टाई को भी नीलामी करने की घोषणा की। इसकी बोली की शुरुआत 2.50 लाख रुपये से शुरू हुई और इसका अंत पांच लाख रुपये पर हुआ। सुमित डाबरीवाल नाम के एक व्यक्ति ने इसे हासिल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications