ब्रायन लारा ने गांगुली से पूछा 'दादागिरी' का मतलब तो युवराज ने 'दादा' को किया ट्रोल
नई दिल्ली: सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट में ट्रेंड सेटर माना जाता है। उन्होंने ना केवल एक पूरी क्रिकेट पीढ़ी तैयार की बल्कि कप्तानी में भी जो निडरता का भाव आज कोहली के अंदर दिखाई देता है उसकी शुरुआत गांगुली ने ही की थी। भारतीय क्रिकेट में सौरव गांगुली 'दादा' के नाम से चर्चित हैं। 'दादा' शब्द का बंगाली में मतलब होता है- बड़ा भाई। इसके अलावा गांगुली जिस निडरता से अपने विपक्षियों के खिलाफ मैदान में उतरते थे उसने भी इस दादा शब्द को काफी लोकप्रिय बनाया। अब जब गांगुली क्रिकेट कमेंट्री सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं तो एक बार फिर से 'दादा' शब्द चर्चाओं में है। इस बार मामला दादा की 'दादागिरी', वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा और चैंपियन बल्लेबाज युवराज सिंह से जुड़ा हुआ है।
|
लारा को नहीं समझ आई ये 'दादागिरी'
बता दें कि गांगुली के एक बंगाली शो का नाम 'दादागिरी' है जिसको गांगुली पिछले 7 सालों से लगातार होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो का सीजन 8 चर्चाओं में है। गांगुली ने इस सीजन की शुरुआत करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए बताया था कि दादागिरी' के सीजन 8 की शुरुआत हो गई है। बस यही से मामला बनना शुरू हुआ और ब्रायन लारा ने गांगुली के दादागिरी' शब्द का मतलब पूछ लिया। लारा इसका मतलब जानने के इच्छुक थे लेकिन उनको डिक्शनरी खंगाल कर भी शायद ही इसका मतलब मिला होगा।

गांगुली की दादागिरी के बीच में आए युवराज
ऐसे में लारा ने गांगुली से पूछा- दादागिरी' क्या है? इस पर गांगुली ने कुछ समय बाद जवाब भी दिया। गांगुली ने लारा को बताया कि यह उनके शो का नाम है। इस दौरान गांगुली ने लारा के हाल-चाल भी मालूम किए और यह भी पूछा कि वे कहां हैं। गांगुली ने लारा को जो शब्द कहे वे इस प्रकार थे- चैंप ये एक रियलिटी शो है जिसको मैं पिछले 7 सालों से होस्ट कर रहा हूं। आप कैसे हो..इस वक्त कहां हो? लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं हुई क्योंकि यहां से तीसरे खिलाड़ी युवराज सिंह की एंट्री हो गई। गांगुली के चेले रहे युवराज ने इसी बात पर अपने दादा को ट्रोल कर दिया।
विंडीज दौरे पर चयन ना होने से टूटा शुबमन गिल का दिल, निराशा में कही ये बात

युवी ने लारा को समझाया 'दादा' की 'दादागिरी' का मतलब
युवराज ने 'दादागिरी' शब्द का मतलब लारा को अपने अंदाज में समझाते हुए गांगुली को एक दबंग खिलाड़ी बताया। युवराज ने बताया कि गांगुली इसलिए दादा हैं क्योंकि वे दबंग हैं और युवा खिलाड़ियों को जमकर धमकाते थे। युवराज के शब्द इस प्रकार थे- वास्तव में वे (गांगुली) दबंग हैं जो युवा खिलाड़ियों को धमकाते हैं।' इसके बाद युवराज ने दो शरारती इमोजी भी बनाई। बता दें कि युवराज ने गांगुली की कप्तानी के तले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था। युवराज और गांगुली के बीच आज भी काफी अच्छे संबंध माने जाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
