गलत जर्सी पहनकर मैदान में उतर गए युवराज, लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। युवराज को लेकर लोग खूब चर्चाएं कर रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी चर्चा क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि उनकी जर्सी को लेकर हो रही है। दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में युवराज गलत जर्सी पहनकर मैदान में उतर गए।

 गलत जर्सी पहनकर खेलने पहुंचे युवी

गलत जर्सी पहनकर खेलने पहुंचे युवी

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में युवराज सिंह चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की जर्सी पहनकर उतर गए। युवी जब बैटिंग करने उतरे तो सब ठीक लग रहा था, लेकिन उनके फैंस ने उनकी ये गलती पकड़ ली।

फोटो हुई वायरल

फोटो हुई वायरल

युवराज के फैंन ने उनकी गलती पकड़ ली। चैंपियंस ट्रॉफी की जर्सी में खेलने उतरे युवी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने उनके मजे लेना शुरू कर दिया है।

पुरानी जर्सी में युवी

पुरानी जर्सी में युवी

हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद जब युवी बैटिंग करने उतरे तो सब हैरान गए गए। युवी पुरानी चैम्पियंस ट्रॉफी की जर्सी में थे। जबकि हर टूर्नामेंट के लिए मैनेजमेंट खिलाड़ियों को नई जर्सी देता है।

लोगों ने उड़ाया मजाक

लोगों ने उड़ाया मजाक

युवी के इस फोटो के वायरल होने के बाद लोग उनका खूब मजाक उड़ा रहे हैं। एक पैंस ने लिखा है कि मुझे तो लगा चैम्पियंस ट्रॉफी खत्म हो चुकी है।

Story first published: Monday, June 26, 2017, 19:48 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+