Video: जब देवदास बने युवराज सिंह ने की शाहरूख की बोलती बंद
नई दिल्ली। आम तौर पर फिल्म स्टार शाहरूख खान को कहा जाता है कि वो अपनी हाजिर जवाबी की वजह से अच्छे-अच्छों की बोलती बंद करा देते हैं लेकिन टीम इंडिया का एक ऐसा खिलाड़ी है जो बॉलीवुड के किंग को भी चुप करा सकता है।
गुरूवार को अचानक से एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड (# yuvraj singh dance) करने लगा जिसमें युवराज सिंह ने एक्टर और केकेआर के सह-मालिक शाहरूख खान की ही बोलती करा दी थी। यह वीडियो साल 20 मई 2009 के अपलोड किया गया जो कि किसी इवेंट का है, जिसमें युवराज सिंह ने जमकर शाहरूख खान की फिल्म देवदास के करेक्टर की नकल उतारी और गजब का डांस किया है।
युवी की इस बात को देखकर पार्टी में मौजूद हर खिलाड़ी पेट पकड़कर हंसने लगा। इस इवेंट में टीम इंडिया और पाकिस्तानी के कई पुराने दिग्गज भी दिख रहे हैं। आप भी देखिये ये खास वीडियो जिसने कि पुराना होकर भी धमाल मचा दिया।
देखें वीडियो..
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
