For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: छा गए युवराज, चाैके-छक्के देख दर्शकों ने लगाए युवी-युवी के नारे

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे युवराज सिंह के लिए अपना पहला मैच खास बन गया है। मुंबई इंडियंस भले ही रविवार को टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार गई हो, लेकिन युवराज ने अपनी अर्धशतकीय पारी की बदाैलत सबका दिल जीत लिया। उनके प्रति दर्शकों की दिवानगी उस दाैरान देखने को मिली, जब युवराज मैदान पर चाैके-छक्के लगा रहे थे और स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों ने युवी-युवी नाम के नारे लगाना शुरू कर दिए।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। युवराज लंबे समय से टीम से बाहर हैं। उन्होंने 35 गेदों में 53 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चाैके व तीन छक्के शामिल रहे। हालांकि उनकी पारी पर बाकी बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिषभ पंत के नाबाद 78 रनों पर 6 विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की बैटिंग लड़खड़ा गई, लेकिन चाैथे नंबर पर आए युवराज ने तेजी से रन बटाैरकर जीत की आस दिलाई, पर पूरी टीम 19.2 ओवर में 176 रनों पर ढेर हो गई। दिल्ली ने यह मुकाबला 37 रनों से जीता।

अपनी पारी को लेकर कही ये बात
युवराज ने फैंस को यह भी बता दिया कि वो कब संन्यास लेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए पिछले 2 साल उतार-चढ़ाव से भरे थे। इस दाैरान मैं तय नहीं कर पाया कि मुझे क्या करना है। जब मैंने आत्मनिरीक्षण किया तो पाया कि मैं अभी भी खेल का आनंद ले रहे हैं, ठीक वैसे ही जब वो अंडर-16 क्रिकेटर थे और मैंने राष्ट्रीय टीम में चयन के बारे में नहीं सोचा था। मुझे इस खेल से प्यार है इसलिए मैं खेलता हूं। जब तक मुझे खेलने में आनंद आता रहेगा मैं तब तक खेलूंगा। उस वक्त मुझे ऐसा नहीं लगता है कि मैं इंडिया के लिए खेल रहा हूं, बल्कि ऐसा लगता है कि जैसे मैं आज भी अंडर-14 या अंडर-16 के लिए खेल रहा हूं। '

Story first published: Monday, March 25, 2019, 18:52 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+