
युवराज ने बांधा ऋषभ पंत के जूते का फीता
दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत का जूते का फीता मैच के दौरान खुल गया। तभी खेल भावना का शानदार उदाहरण पेश करते हुए युवराज सिंह ऋषभ के पास आए और बिना किसी झिझक के उनके फीते बांध दिए। अपने से 17 साल जूनियर खिलाड़ी ऋषभ पंत के जूते का फीता बांध युवराज ने सबका दिल जीत लिया। ट्विटर पर युवराज को इस काम के लिए खुब प्रशंसा मिल रही है।

उथप्पा को भी जूनियरों से अच्छी तरह से पेश आने की दी सलाह
युवराज सिंह ने इससे पहले कोलकाता को बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को भी जूनियरों से अच्छा बर्ताव करने की सलाह दी जब हैदराबाद और कोलकाता के मैच के दौरान उथप्पा, हैदराबाद के सिद्धार्थ कौल से भिड़ गये। युवराज सिंह ने इस मामले में बीच बटाव करते हुए मैच के बाद उथप्पा के पास गए और उन्हें जूनियरों से अच्छा बर्ताव करने की दी सलाह। उथप्पा ने भी युवराज सिंह का बात मानते हुए आगे से ऐसा न करने का वादा किया।

युवराज सिंह की मेहनत पर हैदराबाद के गेंदबाजों ने फेरा पानी
दिल्ली और हैदराबाद के मैच के दौरान युवराज सिंह ने 41 गेंदों पर ताबड़तोड़ 70 रन बनाए थे। युवराज सिंह ने अपनी इस 70 रन की नाबाद पारी के दौरान 11 चौके और 1 छक्के लगाए थे। हालांकि हैदराबाद के गेंदबाजों ने युवराज की इस मेहनत पर पानी फेर दिया और दिल्ली ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।


Click it and Unblock the Notifications