रूसी खिलाड़ी को धूल चटा चाइना ओपन में दूसरे राउंड में पहुंची पीवी सिंधु
नयी दिल्ली। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने चाइना ओपन में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। साल के अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही सिंधु ने फुझोउ चाइना ओपन में रूस की ईवगेनिया कोसेतस्काया को 21-13, 21-19 से शिकस्त दी।
ओलिंपिक सिल्वर मेडलधारी सिंधु का यह मुकाबला 29 मिनट तक चला। इसी के साथ सिंधु ने प्रतियोगिता के दूसरे राऊंड में प्रवेश कर लिया है। इस मुकाबले में शुरू से ही सिंधु ने खेल पर अपनी पकड़ बनाए रखी। वह अपनी विपक्षी पर इस दौरान पूरी तरह से हावी दिखी और आसानी से पहला गेम 21-13 से जीत लिया।
सिंधु को है साल के पहले खिताब का इंतजार
हालांकि गेम जैसे ही दूसरे राउंड में पहुंचा तो रूसी खिलाड़ी ने मजबूत वापसी की। हालांकि सिंधु ने इस दौरान पर खेल पर अपनी गति बनाए रखी और दूसरे गेम को भी 21-19 से जीत लिया। बता दें कि दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु इस साल कई बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी कोई खिताब नहीं जीत पाई हैं। उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में उनका यह इंतजार खत्म होगा।
आपको बता दें कि सिंधु को जापान की नोजोमी ओकुहारा के साथ ड्रॉ के समान हाफ में रखा गया है। शुरू से ही यह उम्मीदें लगाई जा रहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सेमीफाइनल में मुकाबला हो सकता है। वहीं ओलंपिक विजेता स्पेन की कैरोलिना मरिन और विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज जापान की अकाने यामागुची को ड्रॉ के दूसरे हाफ में रखा गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
