T-20 क्रिकेट में क्रिस गेल ने ठोका तूफानी शतक, लगाए दनदनाते 12 छक्के
नई दिल्ली : विंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में विस्फोटक अंदाज देखने को मिला। लीग के आठवें मुकाबले में भले ही कोई परिणाम ना निकला हो लेकिन गेल ने 54 गेंदों में 122 रनों की नाबाद पारी खेल फैंस का दिल खुश कर दिया। गेल ने सोमवार को वैनकौवर नाइट की ओर से खेलते हुए मॉन्ट्रियल टाइगर्स के खिलाफ के खिलाफ यह पारी खेली जिसमें 12 छक्के और 7 चौके शामिल रहे।
गेल का यह 21वां टी20 शतक रहा। गेल की इस तूफानी पारी की बदौलत वैनकौवर नाइट ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 276 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड फिलहाल अफगानिस्तान के नाम दर्ज है, जिसने आयरलैंड के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट पर 278 रन बनाए थे। वैनकुअर नाइट्स ये रिकॉर्ड तोड़ने से महज तीन रनों से चूक गया।
Celebrating his century like a boss! @henrygayle #GT2019 #MTvsVK pic.twitter.com/XT757Iu8P1
— GT20 Canada (@GT20Canada) July 30, 2019
इस लीग में 39 वर्षीय इस बल्लेबाज का यह तीसरा मैच था और इससे पहले उन्होंने 12 और 45 रन की पारी खेली थी। लेकिन सोमवार को जब वह क्रीज पर उतरे तो अपने उसी अंदाज में दिखे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। गेल ने छक्के के साथ अपना सैंकड़ा पूरा किया और गेंद को मैदान के बाहर पहुंचा दिया। गेल ने जब छक्का जड़ा तो गेंद स्टेडियम के बाहर जा गिरी। इसके बाद गेल ने अपने बैट पर हेलमेट लगाकर सेंचुरी का जश्न मनाया। वहीं टोबियाज वीज ने 19 गेंद पर 51 रन ठोके। टोबियाज ने गेल के साथ मिलकर 4.3 ओवर में वैनकुअर नाइट्स के लिए 63 रन जोड़े। बता दें कि गेल इस टूर्नामेंट में खेलने के चक्कर में भारत के खिलाफ ट्वंटी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। गेल ने नॉटआउट 122 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 225.92 का था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
