IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट मैच में जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर शुरु हो रहा है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत होने वाली इस सीरीज के दौरान भारत की कोशिश जहां खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन को बरकरार रखने की होगी तो, वहीं मेजबान टीम अपने घर में टेस्ट में नई शुरुआत करना चाहेगी। न्यूजीलैंड को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में मात दी थी और अब वह उस सीरीज को पीछे छोड़ अपने घर में विजयी क्रम पर लौटना चाहेगी।
और पढ़ें: IND vs NZ: रवि शास्त्री ने बताया क्यों खास है वेलिंगटन का मैदान, पुजारा के साथ शेयर की पुरानी यादें
भारत ने इस दौरे की शुरुआत में न्यूजीलैंड को टी-20 में 5-0 से करारी शिकस्त दी थी लेकिन कीवी टीम ने वनडे में वापसी करते हुए सीरीज 3-0 से जीती थी। अब दोनों टीमों खेल के लंबे प्रारूप में नई चुनौतियों के साथ उतरेंगी।
और पढ़ें: IND vs AUS: विराट कोहली नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को मांकड़ करना चाहते हैं जोश हेजलवुड

जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिनों में ज्यादातर मौसम साफ रहेगा लेकिन कुछ दिन बादल भी छाये रहेंगे, हालांकि बारिश की आशंका नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मैच के पहले दिन बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की बिल्कुल आशंका नहीं होगी।
मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजे शुरू होगा। मैच के दौरान हवा तेजी से चलेगी, जिसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिल सकता है।

कैसी होगी वेलिंगटन की पिच
वेलिंगटन की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिये चुनौती भरी रही है। ऐसे में बादलों की मौजूदगी में एक बार फिर इस पिच पर बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल ही होगा। हवा और मैदान की हरी घास गेंदबाजों के लिये मददगार साबित हो सकती है।
भारतीय टीम भले ही पिछली 5 टेस्ट सीरीज में अजेय रही है लेकिन कीवी सरजमीं पर उसे पिछले 11 सालों से जीत की तलाश है। ऐसे में भारतीय टीम चाहेगी कि कीवी सरजमीं पर उसकी जीत की तलाश जल्द खत्म हो और वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में अपना दबदबा बरकरार रखें।

कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया का प्लेइंग XI
वेलिंगटन टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली ने साफ किया कि वो प्लेइंग इलेवन में 3 तेज गेंदबाज और 1 स्पिन गेंदबाज के साथ खेलना चाहेंगे। ऐेसे में उम्मीद है कि विराट कोहली वेलिंगटन के मैदान पर इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की तिकड़ी के साथ मैदान पर उतरेंगे, जबकि स्पिन गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन को लेकर उतर सकते हैं। वहीं रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में सलामी जोड़ी के रूप में मयंक अग्रवाल के साथ शुबमन गिल पारी का आगाज करेंगे।
मध्य क्रम में भारतीय टीम के लिये चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली के साथ अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी मैदान पर उतरेंगे। विकटेकीपिंग में ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। हालांकि रिद्धिमान साहा उनको चुनौती दे रहे हैं पर विराट इस सीरीज में पहली बार पंत को मौका दे सकते हैं।
India Playing XI: मयंक अग्रवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
