Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ, 1st Test: सपने में भी नहीं रखना चाहेंगे याद, विराट कोहली के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन के मैदान पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेसिन रिजर्व पार्क पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम के लिहाज से इस टेस्ट का मैच पहला दिन काफी निराशाजनक रहा। बारिश के चलते पहले दिन आखिरी सत्र का खेल नहीं हो सका तो दिन के पहले 2 सत्र में भारतीय बल्लेबाजी ने निराश किया। कीवी गेंदबाजों के सामने भारतीय टॉप ऑर्डर संघर्ष करता नजर आया और 2 सत्र के दौरान 5 विकेट खोकर 122 रन बनाये।

और पढ़ें: IND vs NZ, 1st Test: वेलिंगटन टेस्ट के दौरान पिता बना यह कीवी गेंदबाज, घर आई नन्ही परी

पहले दिन महज 55 ओवर का खेल हो सका, जिसमें अपना डेब्यू मैच खेल रहे काइल जैमिसन ने जबरदस्त प्रभाव छोड़ा और शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम के 3 अहम विकेट हासिल किये। वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इस पारी में एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

और पढ़ें: IND vs NZ, 1st Test: विराट कोहली ने साहा की जगह पंत को दिया प्लेइंग XI में मौका, फैंस ने लगाई क्लास

खराब प्रदर्शन के मामले में की सौरव गांगुली की बराबरी

खराब प्रदर्शन के मामले में की सौरव गांगुली की बराबरी

भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ इस मैच में भी महज 16 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गये। पुजारा के सस्ते में लौटने के बाद कप्तान विराट कोहली मैदान पर उतरे। वह महज 7 गेंद खेलकर सिर्फ 2 रन ही बना सके और अपने नाम एक बड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड कर लिया।

वह सौरव गांगुली के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गये हैं। विराट कोहली की तरह सौरव गांगुली का भी न्यूजीलैंड में बतौर कप्तान सबसे खराब स्कोर 2 रन ही है।

विराट कोहली के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

विराट कोहली के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

कीवी सरजमीं पर बतौर कप्तान डेब्यू करने वाले भारतीय कप्तानों की बात करें तो विराट कोहली ने सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली ने अपनी पहली पारी में निराश करते हुए 7 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाकर रॉस टेलर को कैच थमा दिया। इस दौरान कोहली के नाम पहली पारी में एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ा जिसे वो कभी याद नहीं करना चाहेंगे। वह कीवी सरजमीं पर अपनी पहली कप्तानी पारी में सबसे कम रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गये हैं।

बतौर कप्तान न्यूजीलैंड में पहली टेस्ट पारी की बात करें नवाब पटौदी (11 रन) , सुनील गावस्कर ( नाबाद 35 रन), बिशन सिंह बेदी (30 रन), मोहम्मद अजहरुद्दीन (30 रन) और वीरेंद्र सहवाग (22 रन) बनाए थे। इस लिस्ट में सबसे ऊपर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने बतौर कप्तान न्यूजीलैंड में अपनी पहली पारी में 47 रन बनाए। 18 मार्च 2009 में हेमिल्टन में बतौर कप्तान पहली पारी खेलने उतरे 123 गेंद पर 47 रन बनाए थे।

जैमिसन के आगे फेल हुए भारतीय बल्लेबाज

जैमिसन के आगे फेल हुए भारतीय बल्लेबाज

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिये काइल जैमिसन एक बुरे सपने की तरह साबित हुए। अपना डेब्यू कर रहे इस खिलाड़ी ने पहले अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट विकेट के रूप में भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (11) को वाटलिंग के हाथों कैच कराकर आउट किया। वहीं कप्तान विराट कोहली को भी जैमिसन ने रॉस टेलर को हाथों कैच कराया।

भारतीय मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले हनुमा विहारी (7) काइल जैमिसन का तीसरा शिकार बनें।

सस्ते में निपटा भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर

सस्ते में निपटा भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर

टॉस हारकर मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 5वें ही ओवर में टिम साउथी ने पृथ्वी शॉ (16) को बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे चेतेश्वर पुजारा (11) भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 35 के कुल स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें जैमिसन के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा। कप्तान विराट कोहली (2) को आज डेब्यू कर रहे काइल जैमिसन ने अपने पहले टेस्ट विकेट के रूप में वापस पवेलियन भेजा जबकि हनुमा विहारी (7) उनका दूसरा शिकार बने।

Story first published: Saturday, February 22, 2020, 9:27 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+