For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज नहीं थे हेजल कीच का पहला प्यार, इंटरव्यू के दाैरान हुआ खुलासा

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। लेकिन वो अब बाॅलीवुड स्टार आमिर खान की बेटी इरा खान के साथ काम करती नजर आएंगी। इरा ने ग्रीक ट्रेजेडी पर आधारित कहानी 'यूरिपिड्स' मेडिया' नामक प्ले के साथ करियर की शुरूआत की है जिसमें हेजल मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। युवराज और हेजल के बीच का प्यार किसी से छुपा नहीं है। दोनों सोशल मीडिया पर एकसाथ तस्वीरें शेयर भी करते हैं लेकिन आपको बता दें कि हेजल का पहला प्यार युवराज नहीं थे। इसका खुलासा हेजल ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दाैरान किया।

ये था पहला प्यार

ये था पहला प्यार

हेजल ने बताया कि उनका पहला प्यार थियेटर है। हेजल ने कहा, 'मेरी ज्यादातर ट्रेनिंग एक्टिंग स्कूल से ही हुई है, जो थिएटर से काफी सिमिलर है। इसलिए कमबैक से ज्यादा मेरे लिए ये घर वापसी करने जैसा है। थियेटर ही मेरा पहला प्यार था।' हेजल सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में पहली बार नजर आईं थी। इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर की सहेली का रोल निभाया था। इस फिल्म के अलावा उन्होंने कई गानों में भी अपना रोल निभाया है।

एशेज में डेविड वॉर्नर उतने रन भी नहीं बना सके जितने स्मिथ ने चाैके लगाए दिए, आंकड़े आए सामने

इरा से हुईं प्रभावित

इरा से हुईं प्रभावित

30 साल की हेजल 21 साल की इरा से काफी प्रभाविच है। उन्होंने कहा, 'प्ले पर काम करना शुरू कर दिया है। इरा अभी यंग है। उसने बहुत ही कम उम्र में काफी कुछ सीख लिया है। इरा प्ले में ताजगी लाना जानती हैं और इतनी युवा होने के कारण वह चीजों को एक अलग दृष्टिकोण से पेश करती हैं. इरा को खुद पर बहुत भरोसा है और वह जानती हैं कि उन्हें क्या चाहिए, जो बेहद प्रभावशाली है।' साथ ही हेजल ने यूरिपिड्स मेडिया से जुड़ने के बारे में कहा कि जब मैं 20 साल की थी तब मैंने यह नाटक देखा था और भूमिका निभाने के बारे में सोचा था, लेकिन अब अपने 30वें साल में हूं और जिंदगी में बहुत कुछ देखा है और सामना किया है, ऐसे में अब मैं आत्मविश्वास से कह सकती हूं कि मुझे इस भूमिका के साथ न्याय करने की अपनी क्षमताओं पर विश्वास है।

2016 में हुई थी युवी से शादी

2016 में हुई थी युवी से शादी

बता दें कि हेजल की शादी 30 नवंबर, 2016 को युवराज के साथ जालंधर में गुरुद्वारे में हुई थी। इसके बाद गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी हुई थी। युवी-हेजल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प थी। युवराज शादी से पहले हेजल को कॉफी पर मिलने के लिए बोलते रहे, लेकिन वे उनसे नहीं मिली। वे मिलने के लिए हां तो बोल देती थीं, लेकिन जिस दिन मिलना होता था, उस दिन फोन ऑफ कर देती थीं। लेकिन बाद में हेजल ने युवी का प्रपोजल असेप्ट कर लिया।

Story first published: Tuesday, September 17, 2019, 19:25 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+