युवराज टेस्ट टीम से बाहर
भारत के दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के ख़िलाफ़ खेलने के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में युवराज सिंह को जगह नहीं मिली है.
युवराज सिंह की जगह टीम में चेतेश्वर पुजारा को लिया गया है.
इसके अलावा अभिमन्यु मिथुन को भी टीम से बाहर रखा गया है.
उनकी जगह एस श्रीसंत ने टीम में वापसी की है.
ऑस्ट्रेलिया के साथ दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं.
पहला टेस्ट मैच एक अक्टूबर को होना है और दूसरा टेस्ट मैच नौ अक्टूबर से शुरू होगा.
चयन समिति के चेयरमैन श्रीकांत ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के चयन में फ़ॉर्म और फ़िटनेस का ध्यान रखा गया है.
पुजारा के टीम में शामिल किए जाने के बारे में उनका कहना था कि "पुजारा ने घरेलू खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है और इसलिए टीम में उन्होंने जगह बनाई है."
श्रीकांत ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों का यह चयन अप्रत्याशित नहीं है और खिलाड़ियों को टीम में शामिल किए जाने या उनको बाहर रखने के बारे में किसी को आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए.
भारतीय टीम: महेंद्र सिह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, चेतेश्वर पुजारा, एम विजय, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, इशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, श्रीसंत, अमित मिश्रा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
