अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की वनडे रैंकिंग में युवराज सिंह दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं जबकि पहले स्थान पर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कब्ज़ा बरकरार है.
युवराज ने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ सिरीज़ में 131, 35 और 2 रन बनाए थे जिसके कारण वो दूसरे स्थान पर पहुँच गए है.
इस सिरीज़ के दौरान और 'मैन ऑफ द सिरीज़' बने महेंद्र सिंह धोनी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं.
धोनी ने 41, 95 और नॉटआउट 46 रन बनाए थे.
भारत के प्रारंभिक बल्लेबाज़ गौतम गंभीर चार स्थान नीचे खिसक गए हैं और वो न्यूज़ीलैंड के रॉस टेलर के साथ 20वें स्थान पर हैं.
गंभीर वेस्टइंडीज़ सिरीज़ में कुछ खास नहीं कर पाए थे और उन्होंने 57 रन बनाए थे.
वेस्टइंडीज़ के शिवनारायण चंद्रपॉल वनडे रैंकिंग में तीसरे और क्रिस गेल चौथे स्थान पर हैं.
गेंदबाज़ों में ऑफ़ स्पिनर हरभजन सिंह तीन स्थान खिसककर 26वें स्थान पर हैं जबकि प्रवीण कुमार 33वें स्थान पर हैं.
तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा 39वें स्थान पर आ गए हैं.
वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ जीतने के बावजूद भारतीय टीम वनडे टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान ही पर ही बनी हुई है.