विश्व कप खेलने से पहले शादी के बंधन में बंधा ये भारतीय क्रिकेटर, पत्नी से किया खास वादा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर विजय शंकर ने इंग्लैंड एंड वेल्स में होने जा रहे आईसीसी विश्व कप से पहले शादी कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति राय से रविवार को शादी की। दोनों ने 23 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की थी। विहारी की शादी में करीब 1500 मेहमान आएथ थे। शादी वारंगल के हनमकोंडा में तेलुगु रीति-रिवाज से हुई। प्रीति पेशे से डिजाइनर हैं।
पत्नी से किया ये वादा
हनुमा विहारी ने शादी का फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ''तुम्हारे चेहरे पर इस हंसी को बनाए रखने का वादा करता हूं। आई लव यू। आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।'' गौरतलब है कि हनुमान और प्रीति की सगाई पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में हुई थी। हनुमा ने घुटने पर बैठकर प्रीति को शादी के लिए प्रपोज किया था। विवाह समारोह के दौरान वर-वधु परंपरागत ड्रेस में थे। जहां हनुमा ने शेरवानी पहनी हुई थी, वहीं प्रीति लाल रंग की कांजीवरम साड़ी में थीं।
इनकी शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर भी शामिल हुए। आईपीएल 2019 में वे दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले थे। हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे। उनकी टीम आईपीएल के प्लेऑफ तक पहुंची थी। विहारी को विश्व कप टीम में चाैथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का माैका भी मिल सकता है। विहारी ने पिछले साल टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने सितम्बर 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में पहला टेस्ट खेला था। पहले ही मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया था और 56 रन बनाए थे। अब उनके पास विश्व कप दाैरान खुद को बड़ा खिलाड़ी साबित करने का सुनहरा माैका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
