Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अपना घर किराए पर दे रहे हैं स्टीव स्मिथ, हफ्ते का किराया उड़ाएगा होश

नई दिल्ली। ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अपने उस घर को किराए पर देने जा रहे हैं जो सिडनी में स्थित है। उनका आलीशान घर काफी महंगा है जिसका रेंट जो रखा गया वो आपको चाैंका देगा। स्मिथ ने हफ्ते का रेंट दो हजार ऑस्‍ट्रेलियाई डॉलर रखा। भारतीय करेंसी में अगर स्मिथ के इस घर के हफ्ते की कीमत को देखें तो यह करीब 3 लाख 80 हजार रुपए प्रति माह खड़ी होती है।

क्या है घर में खास

क्या है घर में खास

स्मिथ का यह घर साल 2015 में में बना था, जिसका खर्चा दो मिलियन ऑस्‍ट्रेलियाई डॉलर यानी कि 9.46 करोड़ रुपए आया है। स्‍टीव स्मिथ के घर का साइड व्‍यू बेहद शानदार है। उनके घर के प्रत्‍येक कमरे से सिडनी का प्रसिद्ध हार्बर ब्रिज भी दिखता है। घर के गेट कांच के बनाए हुए हैं। घर में नेचुरल लाइट की अच्‍छी व्‍यवस्‍था की गई है। तीन बेडरूम का यह घर बेहद आलीशान हैं। स्मिथ ने अपने घर को रिनोवेट करवाया। उनके इस घर में हर वो सुविधा है जो एक घर में होनी चाहिए।

फिलहाल साउथ अफ्रीका में हैं

फिलहाल साउथ अफ्रीका में हैं

स्मिथ फिलहाल साउथ अफ्रीका में हैं जहा कंगारूओं को तीन-तीन वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। साउथ अफ्रीका वही जगह है जहां दो साल पहले सामने आए बॉल टैंपरिंग के मामले में क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने उनपर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि वापसी करने के बाद स्मिथ ने शानदार वापसी की। स्मिथ ने एशेज सीरीज में 751 रन बनाए थे। अब उनकी नजरें साउथ अफ्रीका को उसी के घर में मात देने पर हैं। जिसके बाद 29 मार्च को शुरू होने जा रहे आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स के लिए स्मिथ खेलते हुए नजर आएंगे।

टेस्ट रैंकिंग में हैं दूसरे स्थान पर

टेस्ट रैंकिंग में हैं दूसरे स्थान पर

बता दें कि स्मिथ 73 टेस्ट, 121 वनडे व 37 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 7227 रन दर्ज हैं जिसमें 26 शतक व 3 दोहरे शतक हैं। वहीं वनडे में 4039 रन बना चुके हैं जिसमें 9 शतक व 24 अर्धशतक दर्ज हैं। टी20 में 4 अर्धशतक के साथ 622 रन दर्ज हैं। स्मिथ माैजूदा समय टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। पहले स्थान पर विराट कोहली हैं।

Story first published: Saturday, February 22, 2020, 12:21 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+