For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युजवेंद्र चहल की इस हरकत से परेशान हुए क्रिस गेल, करना चाहते हैं ब्लाॅक

नई दिल्ली। युजवेंद्र चहल क्रिकेट के मैदान से बाहर रहकर भी चर्चा में रहने के लिए नहीं चूकते। चहल अपने टीवी चैनल के जरिए सुर्खियां तो बटोरते ही हैं, लेकिन वो अब टिकटाॅक पर भी छाते जा रहे हैं। क्रिकेट जगत में भी उनके फनी वीडियो के बारे में बातें सुनने को मिल रही हैं। सभी जान गए कि चहल ना सिर्फ क्रिकेटर बल्कि काॅमेडी करने में भी नंबर-वन हैं। लेकिन टिकटाॅक पर चहल की विडियो देख विंडीज क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिस गेल भी पक गए हैं।

क्रिस गेल इंस्टाग्राम पर चहल के साथ लाइव वीडियो चैट करते नजर आए। इस दाैरान जब टिकटाॅक का जिक्र होने लगा तो गेल अचानक चहल पर बरस पड़े। मजाकिया मूड में आकर गेल ने यह तक कह दिया कि आगे से वो चहल का चेहरा भी नहीं देखना चाहते। गेल ने उन्हें ट्रोल किया और उन्हें खीझ दिलाने वाला बताया। गेल ने कहा, "मैं टिकटॉक से कहने वाला हूं कि वो तुम्हें ब्लॉक कर दें। हकीकत में तुम सोशल मीडिया पर बहुत पकाते हो। तुम्हें अभी इसी वक्त सोशल मीडिया छोड़ने की जरूत है। हम तुम से थक गए हैं चहल। मैं तुम्हें अपनी जिंदगी में दोबारा नहीं देखना चाहता। मैं तुम्हें ब्लॉक करने वाला हूं।"

ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर चहल की टांग खिंचाई की है। हाल ही में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स के साथ इंस्टाग्राम पर ही बातचीत में चहल को मसखरा बताया था।कोहली ने कहा था, "आपने चहल के टिकटॉक वीडियो देखे? आपको देखने चाहिए। आपको विश्वास नहीं होगा कि यह शख्स 29 साल का है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है। वो पूरी तरह से मसखरा है।" बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से खिलाड़ी भी लॉकडाउन में हैं और ऐसे में फैन्स से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

Story first published: Monday, April 27, 2020, 12:32 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+