For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर लड़की को किया मैसेज, लड़की ने शेयर कर दी चैट

नई दिल्ली। भारत के युवा स्पिनर यजुवेंद्र चहल अपने प्रदर्शन के अलावा एक और बात को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल युजवेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक लड़की को मैसेज किया। यह बात सीक्रेट नहीं रह पाई और उस लड़की ने चहल की चैट को अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट कर पब्लिक कर दिया।

युजववेंद्र के इनबॉक्स से गया था मैसेज:

चहल ने मैसेज में फोटो की तारीफ करते हुए लिखा था 'अच्छी फोटो। इसके बाद 20 वर्षीय निलूनि ने उनका मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि आजकल मुझे अनजान क्रिकेटर्स के मैसेज आ रहे हैं जिनके फॉलोअर्स खुद 1 मिलियन से ज्यादा हैं। इस स्टोरी को देखने के बाद युजवेंद्र को लगा कि उनकी छवि खराब हो सकती है तो उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा कि , सॉरी, दरअसल वो मेरे दोस्त ने मैसेज किया था मैंने नहीं। इसके बाद उस लड़की ने उनके इस मैसेज को भी शेयर किया।

हिना खान की कर चुके हैं तारीफ:

हिना खान की कर चुके हैं तारीफ:

बता दें कि इससे पहले युजवेंद्र चहल टीवी कलाकार हिना खान की तारीफ करने के बाद खबरों में थे।युजवेंद्र चहल ने हिना की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था कि हेलो कोमोलिका मैंम, तो इस पर हिना खान ने युजवेंद्र चहल को इस मैसेज का जवाब देते हुए लिखा दिया कि भारत के सबसे बड़े गेंदबाज अगर मुझे कोमोलिका कहे तो अच्छा लगता है।आगे हिना ने लिखा आज से कोमलिका मैंम फेमस हो गईं।

गेंदबाजों को शीर्ष रैंकिंग में शामिल:

गेंदबाजों को शीर्ष रैंकिंग में शामिल:

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले युजवेंद्र चहल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा जारी वनडे रैंकिंग में टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में पहली बार शामिल हुए। चहल ने तीन स्थान की छलांग लगाते हुए आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

Story first published: Friday, November 9, 2018, 10:59 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+