For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मुझे चॉकलेट दो...चांटे ही चांटे कैसे रहेंगे'- इस महिला क्रिकेटर से फिर उलझ पड़े चहल

नई दिल्ली: युजवेंद्र सिंह चहल भारतीय टीम के मजाकिया सदस्यों में से एक हैं जिनको आस पास माहौल को हल्का-फुल्का बनाना और लोगों को हंसाना आता है। चहल अपनी इसी आदत में कई बार लोगों से पंगे भी ले लेते हैं। हाल ही में चहल इंग्लैंड की महिला टीम की ओपनिंग बल्लेबाज डेनियल व्याट से पंगा लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इंग्लैंड की महिला टीम की ओपनिंग बल्लेबाज डेनियल व्याट और भारत के कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल के बीच की कहानी इस समय चर्चाओं में है।

चहल ने शेयर की थी ये फोटो-

चहल ने शेयर की थी ये फोटो-

पहले भी दोनों कुछ तीखी बहस में शामिल रहे हैं। दरअसल हुआ यह कि इस बार, चहल ने भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ जैसे रवि शास्त्री, भरत अरुण और आर श्रीधर के साथ उनकी एक तस्वीर पोस्ट की।

यह फोटो शायद, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच धर्मशाला में वॉशआउट खेल के दौरान लिया गया था। जब दोनों टीमों के खिलाड़ी बेसब्री से बारिश के दूर जाने की उम्मीद कर रहे थे।

जोंटी रोड्स ने बताया भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे 'पॉवरफुल' फ्लेयर का नाम

चहल की पोस्ट पर डेनियल व्याट का जवाब-

चहल की पोस्ट पर डेनियल व्याट का जवाब-

मैच बारिश के कारण धुल गया लेकिन श्रृंखला के बाकी मैच भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होना तय नहीं थे क्योंकि कोरोनोवायरस के लिए एहतियाती उपायों को देखते हुए बीसीसीआई ने श्रृंखला को स्थगित करने का फैसला किया।

चहल को बताया चॉकलेट मांगने वाला

चहल को बताया चॉकलेट मांगने वाला

चहल की पोस्ट पर उनके प्रशंसकों और फॉलोअर्स ने कैप्शन देने शुरू किए। इसी बीच वायट ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, "मुझे चॉकलेट दो"। उनका पोस्ट तंज से भरा था जिसमें उन्होंने बताने की कोशिश की कि चहल बाकि लोगों से अपने लिए चॉकलेट मांग रहे हैं।

चहल भी कहां रहने वाले थे चुप-

चहल भी कहां रहने वाले थे चुप-

इसके बाद चहल भी कहां चुप रहने वाले थे उन्होंने भी जवाब वैसा ही दिया। चहल ने रिप्लाई करते हुए कहा कि चांटे ही चांटे देने के बारे में ख्याल है...चहल की पोस्ट को इस तरह से पढ़ा जा सकता है- 'चांटे ही चांटे के बारे में क्या ख्याल है', इसके बाद चहल हंसी की इमोजी भी लगाते हैं।

इससे पहले भी हुआ है दोनों के बीच तीखा मजाक-

इससे पहले भी हुआ है दोनों के बीच तीखा मजाक-

व्याट पहले भी चहल के साथ बहस में उलझी हुई थीं, जब उन्होंने अपने शॉट्स की प्रैक्टिस करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिस पर चहल ने टिप्पणी की, '666666'। तब वायट ने जवाब दिया कि यह तब होगा जब कलाई के स्पिनर गेंदबाजी कर रहे हों।

पोस्ट का मतलब साफ था कि जब चहल (जो एक कलाई के स्पिनर हैं) की गेंदबाजी की बारी आएगी तो व्याट ने एक ओवर की सभी गेंदों पर छक्के लगाने का दावा किया था।

Story first published: Wednesday, March 18, 2020, 9:54 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+