टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं युजवेंद्र चहल, क्यों नहीं मिल रही टीम में जगह, बताई वजह
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और युवा गेंदबाज लगातार एक के बाद एक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यही वजह है कि उनके लिए आगे की राह मुश्किल दिख रही है। भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर युवा गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी गई है, ऐसे में युजवेंद्र चहल ने भी टेस्ट क्रिकेट खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चहल ने 31 मैच में 84 विकेट अपने नाम किए हैं। बावजूद इसके टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया है। चयनकर्ता आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद भी टीम में चहल को मौका नहीं देते हैं। बल्कि उनकी जगह कुलदीप यादव, शाहबाज नदीम, अक्षर पटेल को टीम में मौका मिलता रहा है।

टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा करने के बाद भी टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने पर चहल का कहना है कि निसंदेह मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं। अगर कोई आपको टेस्ट खिलाड़ी कहता है तो इससे बड़ी तारीफ नहीं हो सकती है। पिछले 3-4 साल में मैंने 10 फर्स्ट क्लास में 50 विकेट लिए हैं, जिसमे से दो मैच इंडिया ए के लिए थे। पिछले पांच छह साल की बात करें को अश्निन और जडेजा टीम के लिए लगातार अच्छा करते आए हैं। यही वजह है कि चयनकर्ता उनकी जगह किसी नए खिलाड़ी को मौका नहीं देते हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि जडेजा और अश्निन दोनों ही अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं लेकिन चहल बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं।

आसान नहीं टीम में जगह
टीम में चहल की जगह वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को मौका मिला है, दोनों ने बैट और बॉल से अच्छा प्रदर्शन किया है। चहल ने भी इस बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि अगर आप अक्षर को देखें तो वो टीम में आए अच्छा प्रदर्शन किया। अश्विन, जडेजा और कुलदीप पहले ही टीम में मौजूद हैं। लिहाजा जब पहले से ही 3-4 खिलाड़ी टीम के लिए उपलब्ध हो जो अच्छा कर रहे हो तो मौका मिलना थोड़ा मुश्किल होता है। अश्विन भैया ने 400 टेस्ट विकेट लिए हैं, जबकि जड्डू भाई ने भी 250 विकेट लइए हैं। इन दोनों को देखकर आपको लगता है कि टीम में मौका पाने के लिए और मेहनत करने की जरूरत है।

इंग्लैंड सीरीज में खेलने की उम्मीद थी
चहल ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इंग्लैंड दौरे के लिए उनका चयन होगा। लेकिन उन्हें यह उम्मीद जरूर थी कि भारत में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें टीम में मौका मिल सकता था। जब इंग्लैंड ने भारत का दौरा किया तो हमारे कुछ स्पिन गेंदबाज चोटिल थे। लिहाजा मुझे लगा कि मेरा नाम टीम में हो सकता है। बहरहाल इंग्लैंड दौरे के लिए चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया है। संभव है कि श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
