For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पीपीई किट पहने हुए युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री ने किया डांस, क्या आपने देखा?

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल की मंहेतर धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह एक बेहतरीन डांसर हैं और बाॅलीवुड गानों पर डांस करती हैं। अब धनश्री पीपीई किट यानी कि पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स पहने हुए डांस करती हुईं नजर आई हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मशहूर गाने पर किया डांस

मशहूर गाने पर किया डांस

दरअसल, धनश्री ने इंस्टाग्राम पर डांस का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पीपीई किट पहने नजर आई। उन्होंने टोनी ककर के मशहूर गाने कुर्ता पजामा गाने पर डांस किया। धनश्री ने इस वीडियो को एयरपोर्ट पर फिल्माया है। इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो को अभी तक 6 लाख 42 से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं यूट्यूब पर भी उनके डांस को काफी पसंद किया जा रहा है।

धनश्री के बढ़ रहे हैं फाॅलोअर्स

मुंबई की रहने वाली हैं धनश्री आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनश्री वर्मा कोई आम लड़की नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी हैं जो कोरियोग्राफर के साथ यू-ट्यूब पर भी फेमस हैं। मैदान पर बल्लेबाजों को परेशान करने वाले चहल धनश्री का खूबसूरत अंदाज देख बोल्ड हुए हैं।चहल की मंगेतर बनते ही धनश्री के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सगाई से पहले धनश्री के इंस्टाग्राम पर 3 लाख फाॅलोअर्स थे, लेकिन अब इनकी संख्या 7 लाख से पार जा चुकी है। इंस्टाग्राम पर धनश्री की अपलोड तस्वीरें साफ बताती हैं कि वो भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं।

यूट्यूब पर भी लुभा रहा है उनका अंदाज

यूट्यूब पर भी लुभा रहा है उनका अंदाज

धनश्री बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं। इसके अलावा वह हिप-हॉप की ट्रेनिंग भी देती हैं। इस यूट्यूब चैनल पर वह अपने डांस अकाडमी के वीडियो भी अपलोड करती हैं। इस चैनल पर धनश्री के अंदाज खूब लुभा रहे हैं।

Story first published: Wednesday, August 12, 2020, 11:30 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+