चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा ने किया 'दारू बदनाम' पर जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। भारत के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल फिलहाल सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं क्योंकि वह 19 सितंबर को यूएई में शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारी में व्यस्त हैं। लेकिन उनकी पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के कारण चर्चा का विषय बन रही हैं। उन्होंने अपना स्मैशिंग डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

शेयर किया वीडियो
धनश्री ने पंजाबी गाना 'दारू बदनाम' पर डांस किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उसने लिखा, ''यह मेरा पसंदीदा है। मैं इस थ्रो वीडियो को शेयर करना चाह रही थी।" धनश्री के इस डांस को अभी तक इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 8 अगस्त को, चहल ने अपने रोका समारोह की तस्वीरें साझा करके प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया था। समारोह के बाद पहली बार इस जोड़े को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। दरअसल, धनाश्री हवाई अड्डे पर चहल को छोड़ने आई थी।
|
मुंबई की रहने वाली हैं धनश्री
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनश्री पेशे से डॉक्टर, यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं। वे मुंबई की रहने वाली हैं। मैदान पर बल्लेबाजों को परेशान करने वाले चहल धनश्री का खूबसूरत अंदाज देख बोल्ड हुए हैं।चहल की मंगेतर बनते ही धनश्री के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इंस्टाग्राम पर धनश्री की अपलोड तस्वीरें साफ बताती हैं कि वो भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं।

चहल का करियर
बता दें कि चहल टी-20 फॉरमेट में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं। वह T-20 में सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। चहल ने भारत के लिए 52 वनडे, 42 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 91 और 55 विकेट लिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
