For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बुर्ज खलीफा गाने पर जमकर थिरकीं युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अपने डांस और कंटेट वीडियो के चलते उनके वीडियो काफी वायरल होते हैं। मौजूदा आईपीएल सीजन में अपने मंगेतर की हौसला अफजाई करने यूएई पहुंची धनश्री का डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के गाने बुर्ज खलीफा पर धनश्री ने जमकर डांस किया। धनश्री के इस वीडियो को तकरीबन 75 हजार लोगों ने देखा है, जबकि हजारों लोगों ने लाइक किया है।

इंस्टाग्राम पर धनश्री के इस वीडियो को 4.5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। धनश्री अक्सर अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। बता दें कि धनश्री और युजवेंद्र चहल ने कुछ समय पहले ही एक दूसरे का हाथ थामा है। धनश्री अक्सर आईपीएल के मैच में भी स्टेडियम में देखी जाती हैं। इससे पहले धनश्री मंगेतर युजवेंद्र चहल को सरप्राइज देने के लिए उनके होटल पहुंची थीं। उनके इस वीडियो को आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है।

आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमे कैप्शन लिखा गया है कि ये है वजह जिसकी वजह से चहल हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। वीडियो में धनश्री बताती हैं कि उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद मिलना था लेकिन वो मैच से पहले ही चहल को सरप्राइज देने पहुंच जाती हैं। धनश्री से मिलने के बाद चहल मजाक में कहते हैं कि वह अभी से अपनी आजादी को मिस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत समय बात किसी ने मेरे दरवाजे को खटखटाया है।

Story first published: Friday, October 23, 2020, 15:26 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+