For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युजवेंद्र चहल ने पिता के साथ बनाया टिकटॉक वीडियो, एक करोड़े से ज्यादा मिले व्यू

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ना सिर्फ मैदान पर गेंद से सुर्खियां बटोरते हैं बल्कि अपने फनी अंदाज के कारण भी सबके चहेते बने हुए हैं। उनके हंसी भरे स्वभाव को देख बीसीसीआई ने उनके लिए 'चहल टीवी' भी खोल रखा है जहां चहल मैच के बाद अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मजेदार सवालों के जरिए इंटरव्यू फैंस के सामने पेश करते हैं। चहल ना सिर्फ चहल टीवी को लेकर फेमस हैं बल्कि टिकटोक पर भी काफी आगे हैं। फिलहाल चहल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने पिता के साथ एक टिकटोक वीडियो बनाते दिखे जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में चहल अपने पापा को एक अच्छी और एक बुरी खबर सुनाते हैं। वीडियो में वो कहते हैं, ''पापा एक अच्छी और एक बुरी खबर है।'' उतने में उनके पापा कहते हैं, ''क्या है'' फिर कहते हैं, ''पापा मैं पास हो गया।'' उनके पापा खुश हो जाते हैं और बुरी खबर पूछते हैं, जिस पर चहल कहते हैं, ''अच्छी खबर गलत हैं।' जिसके बाद चहल को पीटने के लिए पापा उनके पीछे दौड़ लगा देते हैं। चहल ने इस वीडियो को कल पोस्ट किया है, जिसके अब तक 13 मिलियन व्यूज हो चुके हैं।

@yuzvendrachahal

First tik tok video with dad 🙈 DaD & Son ❤️ ##quarantine ##familytime ##staysafe

♬ original sound - SOHAIL SHAIKH

यह पहला मौका नहीं है जब चहल ने टिक टॉक पर विडियो पोस्ट किया हो। इससे पहले भी ऐसे विडियो पोस्ट किए हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आए हैं। हाल ही में एक वीडियो टिकटोक पर ब्रिटिश मॉडल और सिंगर रमीत संधू द्वारा अपलोड किया गया है। रमीत संधू ने अपने अकाउंट पर चहल के साथ एक मस्ती भरा वीडियो शूट कर शेयर किया जो अब खूब वायरल हो चुका है। वीडियो ऐसा कि जिसे देख सभी की हंसी छूट जाए। वीडियो में रमीत पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग 'ऐसा जादू डाला रे' पर डांस करती दिख रहे हैं। रमीत डांस करते हुए युजवेंद्र चहल के पास आती हैं। तहल उस वक्त पर मोबाइल की तरफ देख रहे होते हैं। रमीत ठुमके लगाते हुए चहल से टकराने का प्रयास करती हैं लेकिन चहल भागकर उनके दूर होने लगे।

@rameetsandhuu

Hahah @yuzvendrachahal ##foryourpage ##foryou ##trending

♬ original sound - George

Story first published: Friday, March 27, 2020, 13:39 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+