For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

य़ुजवेंद्र चहल ने मंगेतर धनश्री वर्मा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा भावुक मैसेज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में आरसीबी की टीम के लिये धमाल मचाने वाले और पहले मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युजवेंद्र चहल मैदान के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर रहे हैं। आईपीएल में भाग लेने से पहले टीम इंडिया के इस युवा लेग स्पिनर ने मशहूर कॉरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा के साथ सगाई रचाई थी और लीग के बाद शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अक्सर यह जोड़ी अपने प्यार का इजहार खास अंदाज में करती नजर आती है।

इस बीच रविवार को युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा ने अपना 24वां जन्मदिन मनाया। वहीं अपनी मंगेतर के जन्म दिन पर इस लेग स्पिनर ने बेहद खास पोस्ट शेयर करते हुए एक भावुक मैसेज लिखा है।

और पढ़ें: IPL 2020: हैदराबाद की टीम को मिली खुशखबरी, अगले मैच में खेल सकते हैं केन विलियमसन

उल्लेखनीय है कि युजवेंद्र चहल इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में टीम के साथ आईपीएल का हिस्सा बने हुए है जबकि उनकी मंगेतर इस खास मौके पर उनके साथ नहीं है।

चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,'हैप्पी बर्थडे लव...भगवान करे तुम्हारे लिए यह खास दिन प्यार और खुशियों से भरा रहे। इसको खूब इंजॉय करो...मैं हमेशा कहता हूं कि जिससे तुम खुश होती हो वही चीज मुझे भी खुशी देती है। आई लव यू...।'

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल ने पिछले महीने 8 अगस्त को धनश्री वर्मा के साथ अपनी सगाई का ऐलान करते हुए रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थी और फैन्स को चौंका दिया था।

और पढ़ें: IPL 2020: हैदराबाद के खिलाफ जीती कोलकाता लेकिन दिनेश कार्तिक के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आपको बता दें कि धनश्री ने मेडिकल की पढ़ाई की है, लेकिन प्रोफेशन तौर वह एक डांसर और यूट्यूबर हैं जो अक्सर यूट्यूब पर अपनी डांस वीडियोज अपलोड करती नजर आती हैं। उन्होंने मुंबई में एक डांस एकेडमी भी खोली हुई है जहां पर वह लोगों को डांस सिखाती हैं और यहीं पर युजवेंद्र चहल के साथ उनकी पहली मुलाकात हुई थी।

Story first published: Monday, September 28, 2020, 6:28 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+