For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युजवेंद्र चहल की मंगेतर ने किया 'लहंगा' गाने पर शानदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में हार्दिक पांड्या के बाद अगर कोई क्रिकेटर अपनी मंगेतर को लेकर चर्चित है तो वह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल है। चहल ने हाल में ही अपनी जीवनसाथी का नाम सार्वजनिक तब किया जब उन्होंने अपने सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। दरअसल चहल की मंगेतर धनाश्री पहले से ही युवाओं में बहुत लोकप्रिय हैं जिसका कारण उनका बेहतरीन डांसर होना है।

धनश्री का लहंगा डांस वायरल-

धनश्री का लहंगा डांस वायरल-

हालांकि चहल की सगाई के बाद यह खबर भी काफी लोगों को पता चली की धनाश्री एक डॉक्टर भी हैं। इसका मतलब साफ है कि चहल की तरह धनाश्री भी बहुमुखी प्रतिभा की मालकिन हैं और इस जोड़ी को देखने के बाद लगता है जैसे ये एक-दूसरे के पूरक हैं।

अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाली धनाश्री का 'लहंगा' गाने पर किया डांस आजकल वायरल हो रहा है। यह गाना बहुत प्रसिद्ध रहा है और जब भी बजता है आज भी लोग सुनना और गुनगुनाना पसंद करते हैं।

नीले रंग के लहंगे में जमकर थिरकीं धनश्री-

नीले रंग के लहंगे में जमकर थिरकीं धनश्री-

ऐसे में धनाश्री का इस गाने पर डांस डबल मजा का अहसास देता है। गाने की शुरुआत में धनाश्री को फॉर्मल ड्रेस में देखा जा सकता है लेकिन जैसे ही गाने के बोल में लहंगा आता है वैसे ही उनका गेटअप भी बदल जाता है।

डिविलियर्स ने जबरदस्ती ब्लैक खिलाड़ी को बाहर करवाया, भारत दौरा छोड़ने की दी थी धमकी- रिपोर्ट

वह फिर नीले रंग के लहंगे में खुले बालों के साथ चिरपरिचित मुस्कान बिखेरते हुए कदम थिरकाती हैं। कहने की जरूरत नहीं कि अपने हर डांस की तरह से धनाश्री से यह डांस भी जबरदस्त उर्जा के साथ किया है और इस डांस को आप यहां पर देख सकते हैं।

डॉक्टरी की पढ़ाई कर चुकी धनश्री का पीपीई किट में डांस भी चर्चित-

अभी कुछ ही दिन पहले धनाश्री का पीपीई किट में किया गया डांस काफी लोकप्रिय हुआ था जिसमें उन्होंने कोविड-19 संकट के दौरान एक डॉक्टर के सामने आने वाली चुनौतियों की झलक दिखाने के बावजूद अपने डांस का अंदाज नहीं छोड़ा। यह डांस अलग और देखने लायक है।

बीते 9 अगस्त को चहल और धनुश्री ने एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। दोनों ने कहा था कि हमने हां कर दी और हमारे परिवारों ने भी।

कैसे हुई चहल और धनश्री की मुलाकात-

कैसे हुई चहल और धनश्री की मुलाकात-

चहल के एक नजदीकी मित्र के अनुसार दोनों की मुलाकात मुंबई में एक इवेंट के दौरान हुई थी जहां पर धनश्री अपनी डांस एकेडमी के एक प्रमोशनल इवेंट के लिये आई थी। हालांकि दोनों के बीच नजदीकियों की शुरुआत लॉकडाउन के बाद शुरु हुई। सूत्रों की मानें तो चहल और धनश्री के बीच प्यार का अप्रैल 2020 के आखिरी हफ्ते के दौरान हुआ, जिसका इजहार करते हुए चहल अक्सर धनश्री के इंस्टाग्राम पोस्ट पर करते नजर आये हैं। अप्रैल 2020 से चहल लगातार धनश्री के इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट करते नजर आये हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की बड़ी हस्ती हैं धनश्री-

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की बड़ी हस्ती हैं धनश्री-

डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई कर चुकी धनश्री फिलहाल मॉडलिंग और डांसिंग में ही अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं। चहल से मिलने से पहले ही धनश्री सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और यूट्यूब के बड़े सितारों कैरिमिनाटी, भुवन बम जैसे बड़े यूट्यूबर्स की लिस्ट में उनका नाम शामिल है। धनश्री वर्मा ने मुंबई में अपनी एक डांस एकेडमी खोली हुई है और यूट्यूब पर अपने ही नाम से एक चैनल चलाती है जो कि काफी मशहूर है। धनश्री वर्मा के यूट्यूब चैनल पर 1.5 मिलियन से ज्यादा सबस्क्राइबर्स हैं और लगभग 5 लाख के करीब इंस्टाग्राम पर फालोअर्स।

Story first published: Friday, August 14, 2020, 10:36 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+