For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : कुलदीप ने चहल को बताया दोनों साथ मिलकर करते हैं कौन सा 'अपराध'

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 156 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। पहले वनडे में जीत के साथ ही टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस दौरान जीत के बाद युजवेंद्र चहल ने अपने चहल टीवी पर कुलदीप यादव से बातचीत की। इस दौरान दोनों ने कई दिलचस्प बातें साझा की। कुलदीप यादव ने चहल के चहल टीवी चैनल को प्रमोट भी किया।

चहल टीवी पर कुलदीप का डेब्यू:

चहल टीवी पर कुलदीप का डेब्यू:

चहल टीवी पर मैच में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को चहल बुलाते हैं और उनसे बातचीत करते हैं। इस बार उनके शो पर कुलदीप यादव आए।कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।इस दौरान दोनों ने वीडियो में जमकर मस्ती की।

पार्टनर इन क्राइम:

कुलदीप यादव ने इस दौरान युजवेंद्र चहल को अपना पार्टनर इन क्राइम बताया। कुलदीप ने कहा वह जब युजवेंद्र के साथ खेल रहे होते हैं तो दूसरे छोर से युजवेंद्र अलग वेरियेशन की गेंद रखते हैं जिससे बल्लेबाज गच्चा खा जाता है और टीम को विकेट मिल जाता है। इन दोनों की जोड़ी को कुल्चा भी कहा जाता है। न्यूजीलैंड के 6 विकेट झटककर दोनों ने कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसमें चहल ने 2 विकेट झटके तो वहीं दूसरी तरफ कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके।

गेंदबाजों का कमाल का प्रदर्शन:

गेंदबाजों का कमाल का प्रदर्शन:

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

शमी ने तीन विकेट झटके तो वहीं कुलदीप यादव ने 4 तो चहल को 2 और जाधव को एक विकेट हासिल हुआ।कसी हुई गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की पारी 157 रन पर ही सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए शिखर धवन के नाबाद 75 और कप्तान कोहली के 45 रनों रन बनाए और भारत ने 8 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

Story first published: Thursday, January 24, 2019, 13:44 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+