युजवेंद्र चहल बोले- इन 3 खूबियों वाली लड़की ही बनेगी मेरी दुल्हन
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल अपने मजाकिया स्वभाव के कारण सबसे चहेते बने हुए हैं। लाॅकडाउन में भी वह घर बैठे ऐसे वीडियो बनाकर अपलोड कर रहे हैं कि फैंस देखकर बेहद खुश हो रहे हैं। चहल ने अभी तक अपना समसफर नहीं चुना है। लेकिन उन्होंने कमेंटर जतिन सपरु से बात करते हुए बताया कि उनकी होने वाली दुल्हन में तीन खूबी होनी चाहिए।

होनी चाहिए ये खूबियां
उन्होंने बताया कि ऐसी लड़की ही उनकी पत्नी बन सकती है, जो उनको समझे और रूटीन को समझे। मेरा साथ टिक टॉक बनाए। टिक टॉक वाली खूबी सबसे अहम है। इसके साथ ही परिवार का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि वो खुद तो टॉम क्रूज नहीं है, जो बहुत ज्यादा उम्मीद रखें।

ये दो क्रिकेटर हैं लोकप्रिय
इसके अलावा चहल ने अपने कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की भी तारीफ की। रोहित के बारे में चहल ने कहा कि वो इतने बड़े खिलाड़ी हैं, मगर इसके बावजूद डाउन टू अर्थ रहते हैं और यही चीज उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों से सीखी। चहल ने कहा कि दोनों ही काफी लोकप्रिय हैं, इसके बावजूद वो काफी डाउन टू अर्थ रहते है। मैं उनसे जब भी निजी जिंदगी और क्रिकेट के बारे में पूछता हूं तो वो हमेशा ही बात करते हैं।

ट्रोल का लेते हैं मजा
हालांकि कई बार चहल अपनी तस्वीरों को लेकर ट्रोल भी हो जाते हैं, लेकिन ये बिंदास खिलाड़ी इसकी परवाह नहीं करते बल्कि इसका आनंद उठाते हैं। चहल ने कहा कि वो हमेशा ट्रोल का मजा लेते हैं, मगर तभी तक जब तक उनके परिवार को बीच में न लाया जाए। उन्हें जितना भी ट्रोल कर लिया जाए और इसका मजा लेंगे। उन्होंने कहा कि वो रोहित शर्मा और कुलदीप यादव के साथ लॉकडाउन में रहना चाहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
