For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युजवेंद्र चहल ने पाकिस्तान के इस बल्लेबाज को बताया स्टीव स्मिथ से बेहतर बल्लेबाज

नई दिल्ली। भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने शोएब मलिक को स्टीव स्मिथ से बेहतर बल्लेबाज बताया है। चहल की मानें तो मलिक, स्मिथ से स्पिन गेंदबाजी खेलने में बहुत बेहतर हैं। अगर देखा जाए तो मलिक को स्पिन गेंदबाजी खेलने में महारथ हासिल है क्योंकि ये पाकिस्तानी बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ अपने कदमों का इस्तेमाल करना जानता है और इसी वजह से वह दुनियाभर के स्पिन गेंदबाजों पर हावी रहता है। फिर चाहे वो कोई भी क्यों न हो, चहल से लेकर कुलदीप यादव तक, रविचंद्रन अश्विन से लेकर नाथन लायन तक, मलिक नें इन सभी गेंदबाजों को काफी आसानी से खेला है। वहीं दूसरी तरफ स्टीव स्मिथ भी स्पिन के अच्छे बल्लेबाज माने जाते हैं और 2017 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रर्दशन लाजवाब रहा था।

चहल ने एक इंस्टाग्राम लाइव में शोएब की तारीफ करते हुए कहा कि, 'मैं एशिया कप के दौरान शोएब मलिक के खिलाफ गेंदबाजी कर रहा था और जिस तरह से वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, मैं उससे प्रभावित था। मुझे महसूस हुआ कि इस खिलाड़ी के पास काफी अनुभव है और मुझे लगता है कि जब स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खेलनी की बात आती है, वो स्टीव स्मिथ से बेहतर है।' यहां याद दिलाने वाली बात ये है कि शोएब और स्मिथ, दोनों ने अपने करियर की शुरूआत स्पिन गेंदबाजी से की थी। जहां एक तरफ मलिक ऑफ स्पिन कराते हैं वहीं स्मिथ लेग स्पिनर हैं।

शोएब मलिक की तारीफों के पुल बांधने के बाद जब चहल से ये पूछा गया कि दुनिया में स्पिन सबसे बेहतर कौन खेलता है तो उन्होनें अपने साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम लिया और इन दोनों के पीछे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को रखा। विराट और रोहित के बारे में बात करते हुए चहल ने बताया कि दोनों ही स्पिन के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं जिसकी वजह से दोनों को ही रोक पाना बहुत मुश्किल होता है।

उन्होंने कहा, "विराट और रोहित स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ शानदार खिलाड़ी हैं इसलिए वो शीर्ष पर रहेंगे। साथ ही विलियमसन भी स्पिन गेंदबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करता है क्योंकि गेंद को काफी देर से खेलता है, खासकर कि धीमी पिच पर।

Story first published: Friday, May 1, 2020, 18:29 [IST]
Other articles published on May 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+