For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चहल ने ईशान से कहा था- तू वैसा ही मार जैसे IPL में मारता है

अहमदाबाद : भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे दूसरे टी20 मैच में लगाए गए अर्धशतक के पीछे युजवेंद्र चहल का कनेक्शन बताया। किशन ने पहली बार राष्ट्रीय जर्सी पहनी और 32 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिससे भारत को सात विकेट की जीत और पांच मैचों की टी 20 सीरीज में 1-1 से बराबरी करने में मदद मिली।

ईशान किशन ने 2016 में आईपीएल में पदार्पण किया। हालांकि, रोहित के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद उनका खेल निखर गया। किशन आईपीएल के 2020 संस्करण में मुंबई की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं अब किशन ने बताया कि डेब्यू मैच करने से पहले चहल भाई ने वैसा ही खेलने की सलाह दी थी जैसा कि आईपीएल में खेलता हूं।

ईशान किशन ने युजवेंद्र चहल के टीवी चैनल 'चहल टीवी' पर इसका खुलासा किया। चहल ने उनकी पारी के पीछे का राज जानना चाहा। ऐसे में ईशान ने कहा, ''जब मैं खेल रहा था और मैच से पहले जो सीनियर खिलाड़ियों से बात की थी तो उन्होंने मुझे बताया कि खुलकर खेलना है। आपने टिप्स भी दिए कि कैसे जाना है। समय लेना है। फ्री होकर खेल। तू वैसा ही मार जैसे आईपीएल में मारता है। मैंने फिर यही सोचा था कि चहल भाई की बात रखनी है।''

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इसके अलावा चहल ने यह भी पूछा कि आप अर्धशतक पूरा होने पर कुछ समय के लिए बल्ला लहराना क्यों भूल गए थे तो क्या नर्वस गए थे। इसका जवाब देते हुए ईशान ने कहा, ''मैं नर्वस नहीं था। दरअसल, मुझे पता नहीं था कि फिफ्टी हो गई है, लेकिन फिर विराट भाई ने बताया कि यह टाॅप इनिंग्स है। फिर मुझे पता लगा। मैं वैसे यह ज्यादा करता नहीं हूं। लेकिन विराट भाई ने कहा कि बल्ला उठा। चारों तरफ हिला ये तेरा पहला मैच है। फिर मैंने बल्ला उठाया।''

Story first published: Monday, March 15, 2021, 10:28 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+