For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'एक रूल कर दीजिए, अगर बैट्समैन छक्का मारेगा तो फिर गेंद वो ही लेकर लाएगा'

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत को कोरोना वायरस ने बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। अगर ये महामारी ना फैलती तो इस वक्त आईपीएल सीजन-13 में सभी खिलाड़ी व्यस्त होते और करोड़ों पैसा कमाते। लेकिन फिलहाल यह संभव नहीं। कोरोना वायरस के चलते जहां कई टूर्नामेंट रद्द हुए हैं तो कहीं न कहीं इसका आगे भी बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। आईसीसी ऐसा तय कर रहा है कि अगर इस महामारी के बीच कोई टूर्नामेंट होता है तो कुछ नियम बदल जाएंगे। उनमें से एक है गेंद को थूक लगाना। यानी कि गेंदबाज गेंद को थूक लगाकर चमका नहीं सकता। अगर ऐसा हुआ तो नुकसान गेंदबाजों को होगा। ऐसे में एक टीवी चैनल के साथ भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बात करते हुए कहा कि अगर ये है तो फिर क रूल कर दिजिए, अगर बैट्समैन छक्का मारेगा तो फिर वो ही गेंद लाएगा।

बैट्समैन के लिए खेलना होगा आसान तो फिर...

बैट्समैन के लिए खेलना होगा आसान तो फिर...

चहल से सवाल किया गया कि ऐसा कहा जा रहा है कि महामारी के कारण गेंद पर थूक लगाने की बजाय किसी और चीज का इस्तेमाल किया जा सकता है तो आप इसे बताैर गेंदबाज कैसे देखते हैं? इसका जवाब देते हुए चहल ने कहा, ''हम ड्रिफ्ट करवाते हैं, स्विंग करते हैं जिससे गेंद फिर रिवर्स होता है, तो मुझे लगता है कि इन चीजों पर फर्क पड़ेगा। फिर बात वही घुमकर आने वाली है कि बैट्समैन के लिए खेलना आसान होने वाला है। फिर उसमें एक रूल और कर दीजिए कि अगर बैट्समैन छक्का मारेगा तो फिर वो ही गेंद लाएगा। इसके लिए गेंदबाज फिर इंतजार करने के लिए भी तैयार हैं।''

IPL होना है जरूरी

IPL होना है जरूरी

इसके अलावा चहल ने यह भी बताया कि टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल होना जरूरी है। चहल ने कहा कि सीधा इतना बड़ा टूर्नामेंट खेलना आसान नहीं है। खिलाड़ियों को लय में आने के लिए आईपीएल खेलना जरूरी है। यह दो महीने का टूर्नामेंट रहता है। सभी को तैयारी करने का माैका मिल जाएगा। उनका कहना है कि अगर क्रिकेट की शुरूआत आईपीएल से हो तो ये सबसे बेहतर होगा।

इसे बताया बेस्ट रिस्ट स्पिनर

इसे बताया बेस्ट रिस्ट स्पिनर

चहल से यह भी पूछा गया कि वो काैन गेंदबाज है जो सबसे अच्छा रिस्ट स्पिनर है। इसका जवाब देते हुए चहल ने तुरंत अफगानिस्तान के राशिद खान का नाम लिया। चहल ने कहा, ''राशिद भाई की गेंदबाजी अलग ही है। मुझे उनकी गेंदबाजी देखके मजा आता है।'' इसके अलावा उन्होंने उस गेंदबाद का नाम भी लिया जिसे वह सबसे बेस्ट स्पिनर मानते हैं। चहल ने कहा कि इमरान ताहिर सबसे अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं।

Story first published: Tuesday, April 28, 2020, 19:40 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+