For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चहल ने मंगेतर धनश्री के साथ शेयर की फोटो, शूटर दादी ने किया मजेदार कमेंट

Shooter Dadi hilarious reaction on Yuzvendra Chahal & Dhanashree Verma latest Pic | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। अभी तक स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपने मजाकिया कमेंट्स और वीडियो को लेकर चर्चा में रहते थे, लेकिन अब मंगेतर को लेकर भी वह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हुए नजर आएंगे। हाल ही में चहल ने धनश्री वर्मा के साथ सगाई की। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। अब चहल आईपीएल की तैयारी में है, लेकिन यूएई रवाना होने से पहले उन्होंने मंगेतर के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कि जिसपर शूटर दादी ने मजेदार कमेंट किया।

चहल ने किया ये कैप्शन

चहल ने किया ये कैप्शन

दरअसल, चहल ने शनिवार धनश्री के साथ एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, ''तुमने मेरे दिल का पिज्जा चुरा लिया है।" साथ में दिल की ईमोजी लगाई। यह तस्वीर सामने आते ही फैंस कमेंट करने लग पड़े। वगीं शूटर दादी ने भी कमेंट करते हुए धनश्री से कहा, ''पिज्जा चोरी कर लिया छोरी ने।'' वहीं धनश्री ने भी चहल के कैप्शन पर सहमति जताई। बता दें कि शूटर दादी कोई और नहीं चंद्रो तोमर हैं। 86 साल की दादी प्रकाशो और चंद्रो तोमर ने लंबे उम्र में निशानेबाजी में नाम रोशन किया है। 1999 से लेकर 2016 के बीच दादियों ने 25 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जीती है।मेडल जीते हैं। इतना ही नहीं, एक शूटिंग प्रतियोगिता में प्रकाशो ने दिल्ली के डीआईजी को हराकर गोल्ड मेडल जीता था।

मुंबई की रहने वाली हैं धनश्री

मुंबई की रहने वाली हैं धनश्री

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनश्री वर्मा कोई आम लड़की नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी हैं जो कोरियोग्राफर के साथ यू-ट्यूब पर भी फेमस हैं। मैदान पर बल्लेबाजों को परेशान करने वाले चहल धनश्री का खूबसूरत अंदाज देख बोल्ड हुए हैं। चहल की मंगेतर बनते ही धनश्री के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सगाई से पहले धनश्री के इंस्टाग्राम पर 3 लाख फाॅलोअर्स थे, लेकिन अब इनकी संख्या 9 लाख के करीब जा चुकी है। इंस्टाग्राम पर धनश्री की अपलोड तस्वीरें साफ बताती हैं कि वो भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं।

चहल का करियर

चहल का करियर

बता दें कि चहल टी-20 फॉरमेट में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं। वह T-20 में सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। चहल ने भारत के लिए 52 वनडे, 42 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 91 और 55 विकेट लिए हैं।

Story first published: Saturday, August 22, 2020, 15:58 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+