For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पुलवामा आतंकी हमले पर बोला ये भारतीय क्रिकेटर- बहुत हो गया, अब आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि अब माैका आ गया है कि आर-पार की लड़ाई लड़ी जाए। पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है। ऐसे में चहल ने भी कहा कि जहां तक आतंक को बढ़ावा देने वालों की बात है तो अब वक्त आ गया है कि आतंक के आकाओं के खिलाफ बेहद सख्त कदम उठाया जाए। चहल का निशाना सीधा पाकिस्तान पर था जिसकी पनाह में आतंक पल रहा है।

संयम की बहुत परीक्षा हो चुकी है

संयम की बहुत परीक्षा हो चुकी है

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद में हर कुछ दिनों में हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। भारत के संयम की बहुत परीक्षा हो चुकी है और यह एक बार में अब तय हो जाना चाहिए और हमेशा के लिए होना चाहिए। हम अब और अधिक बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। हर महीने यह सुनने को मिलता है कि सीमा पार से होने वाले आतंकवादी हमलों में हमारे जवान शहीद हो रहे हैं

पाकिस्तान के साथ विश्व कप मैच पर ये कहा

पाकिस्तान के साथ विश्व कप मैच पर ये कहा

इंग्लैंड में आगामी विश्व कप में भारत का पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच का भी जमकर विरोध हो रहा है। फैंस ने इसे रद्द करने की मांग की। वहीं इसपर चहल का कहना है कि यह सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों के हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ मैच खेलना है या नहीं, इसका फैसला हम नहीं कर सकते। कोई एक या दो खिलाड़ी इसका फैसला नहीं कर सकते। यह सरकार और बीसीसीआई को ही तय करना है। जहां तक आतंक को बढ़ावा देनेवालों की बात है तो अब वक्त आ गया है कि आतंक के आकाओं के खिलाफ बेहद सख्त कदम उठाया जाए।

शमी भी हैं देश की रक्षा के लिए तैयार

शमी भी हैं देश की रक्षा के लिए तैयार

बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के40 जवान शहीद हो गए हैं। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन चलाने वाले जैश-ए-मोहम्मद ने ली, जो पाकिस्तान की गोद में बैठा हुआ है। देशभर में आतंक के खिलाफ आवाज उठ रही है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी कहा था कि अगर उन्हें देश की रक्षा के लिए ग्रेनेड उठाना पड़े तो वो उठा लेंगे।

Story first published: Wednesday, February 20, 2019, 14:06 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+