For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युजवेंद्र चहल ने की घातक गेंदबाजी, महज 4 ओवरों में 25 रन देकर झटके 6 विकेट

भारत की इस जीत का पूरा श्रेय भारतीय टीम के घातक गेंदबाज युजवेंद्र चहल को जाता है। चहल ने चार ओवरों में सिर्फ 25 रन देकर 6 विकेट झटक लिए।

By Anujkumar Maurya

नई दिल्ली। बुधवार को हुए भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच हुआ, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 75 रनों से हरा दिया है। भारत की इस जीत का पूरा श्रेय भारतीय टीम के घातक गेंदबाज युजवेंद्र चहल को जाता है। चहल ने चार ओवरों में सिर्फ 25 रन देकर 6 विकेट झटक लिए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को तीन और अमित मिश्रा को एक विकेट मिला। इस मैच में अपनी घातक गेंदबाजी के लिए चहल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। चहल ने कहा वह जानते थे कि इस समय विकेट लेना बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्होंने 3 विकेट लेने का टारगेट किया था। चहल ने कहा कि उन्हें खुद पर पूरा भरोसा था और वह भविष्य में इसे जारी रखने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें- चहल की घातक गेंदबाजी से अंग्रेज हुए पस्त, सीरीज पर भारत का कब्जा

मैच का पासा तब पलटा जब युजवेन्द्र चहल 14वां ओवर कराने क्रीज पर पहुंचे। चहल ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर ही इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन (40) को ढेर कर दिया। अपनी अगली ही गेंद पर चहल ने दूसरे सेट बल्लेबाज जो रूट (42) को भी आउट कर दिया। यहीं से शुरू हुआ इंग्लैंड के विकेट गिरने का सिलसिला जो इंग्लैंड की शिकस्त के साथ थमा। हालांकि, इस मैच में विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने कि तीनों सीरीज जीत लेना काफी खुशी देने वाला है, क्योंकि अब हम टॉप पर हैं और टॉप पर होना बहुत ही खास अहसास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कप्तान हूं या फिर माही भाई हैं। टीम में जिम्मेदारियां लेने को लेकर हमेशा बात होती रहती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+