For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युजवेंद्र चहल ने खुद को बताया RCB का मुख्य बल्लेबाज, बोले- मैंने 10 हजार रन बनाए

नई दिल्ली: आईपीएल 2020 की शुरुआत की तारीख पर एक बड़ा सवालिया निशान है क्योंकि भारत इस समय नोवेल कोरोनवायरस से लड़ रहा है। सभी खिलाड़ी मैदान से वापस आकर अपने घर पर समय का आनंद ले रहे हैं।

जहां कुछ घर पर अपने परिवार के साथ अपना समय बिता रहे हैं, तो वहीं अन्य सोशल मीडिया पर अपने अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते दिख रहे हैं।

चहल ने किया आरसीबी को ट्रोल

चहल ने किया आरसीबी को ट्रोल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लेग स्पिनर, युजवेंद्र चहल भी इसी श्रेणी के हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी पर चुटकी ली है। चहल को मैदान से बाहर सबसे मजेदार लोगों में से एक के रूप में जाना जाता है, चहल ने अपने हालिया पोस्ट में से एक पर टिप्पणी करके आरसीबी टीम को जमकर ट्रोल किया।

7 बल्लेबाज, 4 गेंदबाज- ये है दुनिया की सर्वश्रेष्ठ 'वर्क फ्रॉम होम' प्लेइंग इलेवन

'मैं RCB का मुख्य बल्लेबाज'

हुआ यह कि आरसीबी ने एक फोटो शेयर करते हुए पूछा कि यह कौन सा प्लेयर है। यह फोटो चहल की थी जिस पर उन्होंने खुद ही जवाब दे दिया। युजवेंद्र चहल ने लिखा: "इस आदमी ने 10,000 रन बनाए और वह आरसीबी का मुख्य बल्लेबाज है। "

बता दें कि हरियाणा के इस स्पिनर ने आईपीएल में अपने असाधारण प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय टीम में भी जगह बनाई है। आरसीबी ने उन्हें आईपीएल नीलामी 2020 से पहले बरकरार रखा था।

अजीब दौर के बीच चहल का मस्तमौला अंदाज जारी है-

अजीब दौर के बीच चहल का मस्तमौला अंदाज जारी है-

घर के अंदर रहने के बजाय, भारत के लेग-स्पिनर टिकटॉक के लिए क्लिप बनाने में व्यस्त हैं और प्रशंसकों को यह पसंद आ रहा है। चहल को सिर्फ मजा लेना पसंद है, चाहे वह कहीं भी हो या वह कुछ ना कुछ आनंद उठाने का मौका निकाल लेते हैं और उन्होंने इसे एक बार फिर साबित कर दिया है।

चहल की कुछ टिक-टॉक वीडियो हाल के दिनों में वायरल भी हुई हैं और इससे पहले वह सोशल मीडिया पर इंग्लैंड की महिला टीम की ओपनिंग बल्लेबाज डेनियल व्याट के साथ शब्दों के युद्ध में भी उलझे रहे थे। हालांकि उसमें भी उनका अंदाज मजेदार था।

Story first published: Sunday, March 22, 2020, 12:16 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+