For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आकाश चोपड़ा के ट्वीट के बहाने युजवेंद्र चहल ने चयनकर्ताओं पर कसा तंज

नई दिल्लीः ICC T20 विश्व कप 2021 के लिए भारतीय टीम से बाहर किए जाने के कुछ दिनों बाद, भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने चयन समिति पर तंज कसा है। चहल ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के एक ट्वीट का जवाब दिया जिसमें उन्होंने गेंदबाजों के लिए विदेशी परिस्थितियों के बारे में अपना एनालिस किया था।

चहल के आईसीसी इवेंट से बाहर होने से क्रिकेट प्रशंसकों को झटका लगा क्योंकि वह टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 15 सदस्यीय टीम में चहल की जगह राजस्थान के राहुल चाहर को शामिल किया गया है।

बीसीसीआई ने 8 सितंबर को बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा की। अगले दिन, मुख्य भारतीय चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा कि समिति किसी ऐसे व्यक्ति के साथ आगे बढ़ना चाहती है जो हवा में तेज गेंदबाजी करता है और इस प्रकार, राहुल चाहर को चहल पर प्राथमिकता दी गई। क्योंकि चहल हवा में प्लाईट ज्यादा करते हैं।

चेतन शर्मा के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का भी मानना ​​है कि तेज स्पीड से गेंद करने वाले स्पिनर विदेशी पिचों पर असर डाल सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का दूसरा चरण और आईसीसी टी 20 विश्व कप - संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के कुछ मैच ओमान में खेले जाएंगे, लेकिन भारतीय टीम के मैच यूएई में होंगे।

एक हफ्ते बाद चहल ने कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के एक ट्वीट का जवाब देते हुए चयन समिति पर तंज कसा। पूर्व क्रिकेटर ने आईपीएल 2020 के पहले 30 मैचों के आधार पर विश्लेषण करके आईपीएल टीमों को चार मुख्य सलाह दी हैं।

चोपड़ा ने जो सलाह दी, वह इस प्रकार थी-

1. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करो
2. मीडियम पेसर की तुलना में असली तेज गेंदबाज चुनों
3. पावरप्ले में सावधानी से बैटिंग करो
4. फास्टर स्पिनर अपना असर छोड़ सकते हैं

इस ट्वीट पर चहल ने 'तेज स्पिनरों' की आवश्यकता पर सवाल उठाया।

बाद में, चोपड़ा ने चहल के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उनके निष्कर्ष युजवेंद्र चहल पर लागू नहीं होते हैं।

चहल अब आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए एक्शन में दिखाई देंगे, जो 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाला है।

Story first published: Friday, September 17, 2021, 17:49 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+