For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जहीर अब्बास ने विश्वकप में धोनी को बताया भारत का ट्रंप कार्ड, एशेज से भी बड़ा होगा भारत-पाक मैच

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी अपने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 'दिमाग' का काम करते हैं। इसके पीछे उनका अपार अनुभव और क्रिकेट की बारीक समझ काम करती है। टीम इंडिया विश्व कप के लिए इंग्लैंड रवाना हो चुकी है। भारत को अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को साउथहैंप्टन में होने वाले मैच से करनी है। यह मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होगा। इस बार कठिन होने जा रहे विश्व कप में धोनी कितने अहम खिलाड़ी साबित होने जा रहे हैं, इस बात की बानगी टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के बयान से पता लग जाती है।

एशियाई डॉन ब्रेडमेन ने धोनी को बताया ट्रंप कार्ड-

एशियाई डॉन ब्रेडमेन ने धोनी को बताया ट्रंप कार्ड-

शास्त्री ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले जिस खिलाड़ी के बारे में सबसे ज्यादा बातें की हैं उसमें धोनी का ही नाम शामिल था। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी को एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलने हैं। ऐसे में लाजिमी है कि भारत और पाकिस्तान भी एक बार फिर से विश्व कप में दो-दो हाथ करते हुए दिखाई देंगे। यह मैच 16 जून को होगा। खास बात यह है कि पाकिस्तान को इस बार विश्व कप में एक मजबूत टीम के रूप में देखा जा रहा है। पाकिस्तान के ही पूर्व महान बल्लेबाज जहीर अब्बास ने भी महेंद्र सिंह धोनी के विश्व कप में रोल को लेकर बात की है। पाकिस्तान के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार अब्बास का मानना है कि धोनी भारत के लिए विश्व कप का ट्रंप कार्ड साबित होने जा रहे हैं।

'भारतीय टीम के लिए क्रिकेट का दिमाग हैं धोनी'

'भारतीय टीम के लिए क्रिकेट का दिमाग हैं धोनी'

गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी के तीनों खिताब अपने नाम किए हुए हैं। इसमें साल 2011 का विश्व कप भी शामिल हैं। ऐसे में धोनी के पास जो अनुभव है वह लगभग अतुलनीय है। अब्बास ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, 'भारत के पास अपनी टीम में एक जीनियस है जिसका नाम महेंद्र सिंह धोनी है। वह टीम में क्रिकेट के दिमाग की तरह हैं। वह बेहद अनुभवी हैं और उनको दो विश्व कप जीत में भारत की कप्तानी का अनुभव है। उनका अनुभव कप्तान और कोच दोनों के लिए बेहद अहम होगा और वे टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड भी हो सकते हैं।' इसके साथ ही अब्बास ने कहा कि एक कप्तान के तौर पर यह कोहली का पहला विश्व कप होगा और वे भी बतौर कप्तान खुद को साबित करने के लिए उतावले होंगे।

400-450 रन भी बना सकते हैं भारतीय बल्लेबाज-

400-450 रन भी बना सकते हैं भारतीय बल्लेबाज-

एशिया के डॉन ब्रेडमैन कहे जाने वाले अब्बास ने इंग्लिश पिचों को भी भारतीय बल्लेबाजी क्रम के मुफीद बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी पिचों पर जहां 400-450 रन बनाना भी संभव हैं, वहां पर टीम इंडिया को फायदा मिलेगा क्योंकि भारत के पास ऐसे बल्लेबाज हैं। जबकि नंबर चार पर किसको बल्लेबाजी करनी चाहिए के सवाल पर अब्बास ने कहा, 'वैसे तो ये पूरी तरह से कप्तान का फैसला होगा लेकिन मेरे हिसाब से आपको अपने टॉप चार में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए। आप निचले क्रम में बदलाव कर सकते हैं लेकिन टॉप ऑर्डर में ना करें।' अब्बास ने भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में जाने का दावेदार बताया।

विश्व कप खेलने से पहले शादी के बंधन में बंधा ये भारतीय क्रिकेटर, पत्नी से किया खास वादा

एशेज से बड़ा भारत-पाक मैच-

एशेज से बड़ा भारत-पाक मैच-

जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को होने वाले विश्व कप मैच पर बात करते हुए दिग्गज पाक बल्लेबाज ने कहा, 'रिकॉर्ड भारत के पक्ष में हैं लेकिन अपने दिन पर कोई भी टीम किसी को हरा सकती है। आप उस दिन दबाव को कैसे संभालते हैं, सारा खेल इस पर टिका है। कोई भी जीते लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि यह टूर्नामेंट का सबसे देखने लायक मैच होगा। मेरे लिए भारत-पाक प्रतिद्वंदता एशेज से भी बड़ी है और सभी क्रिकेट फैन की तरह से मैं भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। '

Story first published: Wednesday, May 22, 2019, 10:01 [IST]
Other articles published on May 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+