Match Highlight- आखिरी ओवर में उनादकद ने मुंबई इंडियंस का खेल बिगाड़ा
मुंबई। पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को आखिरी ओवर तक मैच में बनाए रखा, लेकिन उनके आउट होते ही टीम ने हथियार डाल दिए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी, लेकिन जिस वक्त टीम को 3 गेंद पर 11 रन चाहिए थे, रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे और मैच मुंबई इंडियंस के हाथ से निकल गया।
पुणे सुपरजायंट्स के लिए मैच का रुख पलटने का काम जयदेव उनादकद ने किया, उन्होंने आखिरी ओवर में रोहित शर्मा को आउट करने के बाद मैच को पुणे के लिए पक्ष में ला दिया और ओवर की पांचवीं गेंद पर एक और विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की उम्मीदों पर पाने फेर दिया।
- मुंबई इंडियंस के लिए रहाणे और राहुल त्रिपाठी ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े
- रहाणे ने 38 रन तो राहुल त्रिपाठी ने 45 रनों की पारी खेली।
- धोनी एक बार फिर कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 7 रन के स्कोर पर बुमरा की गेंद पर बोल्ड हो गए
- मुंबई इडियंस की ओर से सिर्फ 3 छक्के लगे, रहाणे ने एक और राहुल ने 2 छक्के लगाए
- पुणे के लिए सबसे किफायती गेंदबाज हरभजन सिंह साबित हुए, उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया।
- बुमरा और कर्ण शर्मा ने 2-2 विकेट लिए
- मुंबई की टीम ने पॉवरप्ले में बिना विकेट गंवाए 48 रन बनाए।
- मुंबई की ओर से सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने 33 रनों की पारी खेली,
- मुंबई ने पॉवरप्ले में 44 रन बनाए।
- रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 58 रनों की पारी खेली
- टीम की ओर से चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके
- मुंबई के लिए सबसे सफल गेंदबाद बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकद साबित हुए, दोनों ने 2-2 विकेट लिए
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
