IPL मैच के बीच ही जहीर खान ने बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सागरिका घाटगे से की सगाई,शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान और तेज गेंदबाज जहीर खान और चक दे इंडिया फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के बीच रिलेशनशिप को लेकर काफी वक्त से चर्चाएं चल रही है। लेकिन सोमवार को इन चर्चाओं को विराम लग गाय, जब जहीर खान ने सागरिका के साथ अपनी सगाई की घोषणा की।

आईपीएल मैचों के बीच ही जहीर और सागरिका ने सगाई कर ली। जहीर ने अपने ट्वीटर पर दोनों की सगाई की फोटो पोस्ट की और लिखा कि कभी भी अपनी पत्नी की पसंद पर मत हंसो, तुम भी उसमें से एक हो। पूरी जिंदगी के जीवनसाथी, एनगेज्ड सागरिका घाटगे। जहीर ने अचानक अपने सगाई की घोषणा की, जिससे सब चौंक गए। खासकर इसलिए क्योंकि अभी आईपीएल मैचों में वो दिल्ली की कमान संभाल रहे है और काफी व्यस्त है, बावजूद इसके उन्होंने इसी वक्त को सगाई के लिए चुना। हलांकि जहीर के चाहने वाले इस खबर से काफी खुश है।

जहीर ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें सागरिका ने अपने हाथों की अंगूठी दिखाई है। आपको बता दें कि दिल्ली की कप्तानी संभाल रहे जहीर 6 में से 2 मैच जीतकर टेबल में छठे नबंर पर है। वह अब तक अपने 95 आईपीएल मैचों में 99 विकेट ले चुके हैं।

Story first published: Monday, April 24, 2017, 22:35 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+