जहीर खान: द ग्रेट बॉलर, विनिंग मैन या तुरूप का पत्ता..
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बॉलरों में से एक रहे जहीर खान ने आज सार्वजनिक रूप से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, हालांकि अपने फिटनेस की वजह से वो लंबे अरसे से टीम इंडिया से दूर हैं लेकिन आज उन्होंने अधिकारिक रूप से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। मालूम हो कि आईपीएल के मौजूदा कमिश्नर राजीव शुक्ला ने ट्वीट करके उनके संन्यास लेने की जानकारी दी हैं।
I bid adieu to my career in international cricket. I look forward to signing off with IPL 9. #ZaksNewBeginning pic.twitter.com/FLpaokbLy1
— zaheer khan (@ImZaheer) October 15, 2015 जहीर खान.. अपने आप में क्रिकेट की बहुत बड़ी हस्ती रहे हैं। विश्वकप 2011 के अहम किरदारों में से एक जहीर खान को टीम इंडिया का तुरूप का पत्ता कहा जाता था। अपने दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले इस दिग्गज ने विश्व की लगभग हर टीम के सामने बढ़िया प्रदर्शन किया है। इनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि पाकिस्तानी लड़कियां तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से ज्यादा जहीर खान को पसंद किया करती थीं।
चैपल की धमकी.. जब तक मैं हूं..जहीर खान कभी भी टीम इंडिया में नहीं आ सकता
आईये टीम इंडिया के इस महान खिलाड़ी के क्रिकेट और पर्सनल जीवन पर एक नजर डालते हैं नीचे की स्लाइडों के जरिये...

साल 2000 में डेब्यू
7 अक्टूबर 1978 को जन्में जहीर खान ने साल 2000 से टीम इंडिया में खेलना शुरू किया था।

मिस्टर योर्कर
मिस्टर योर्कर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर जहीर खान ने साल 2000 में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट और केन्या के खिलाफ पहला वनडे खेला था।

तुरूप का पत्ता
Zak, Zippy और Zakky उपनामों से मशहूर जहीर खान बहुत जल्द ही टीम इंडिया के लिए तुरूप का पत्ता बन गये।

गजब का रिकार्ड
6 फिट 1 इंच लंबे जहीर खान ने कुल 92 टेस्ट मैचों में 311 विकेट और 200 वनडे मैचों में कुल 282 विकेट लिए हैं जबकि उन्होंने मात्र 17 टी-20 मैच खेले हैं और उनमें उन्होंने 17 विकेट लिए हैं।

अर्जुन अवार्ड
जहीर खान भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 से ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।

अखिरी वनडे और टेस्ट
जहीर खान ने आखिरी टेस्ट फरवरी, 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, वहीं आखिरी वनडे अगस्त, 2012 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लीकल में खेला था।

दिल्ली डेयरडेविल्स
मौजूदा दौर में जहीर दिल्ली की आईपीएल टीम के लिए खेलते हैं।

साल 2011 विश्वकप के हीरो
साल 2011 विश्वकप को जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जहीर खान ने इस विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड बनाया था। उन्होंने यह अवार्ड पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ शेयर किया था।

जहीर के मुरीद इमरान खान
जहीर के मुरीद पाकिस्तानी क्रिकेटर आईकॉन इमरान खान भी हैं, साल 2011 विश्वकप के बाद इमरान ने कहा था कि योर्कर को देखकर यो-यो करने का मन करता है।

भारत का गौरव
बेहद ही सामान्य परिवार में जन्में किसान पुत्र जहीर खान ने अपने दम पर क्रिकेट में पहचान बनायी और इंटरनेशनल लेवल पर इंडियन बॉलिंग की उम्दा तस्वीर पेश की।

अफवाह या हकीकत
जहीर खान वैसे टीम इंडिया के काफी शर्मिले प्लेयर कहे जाते थे लेकिन कहा जाता है कि टीम इंडिया का यह खूबसूरत नौजवान अभिनेत्री-मॉडल-डांसर ईशा शेरवानी के प्रेम की गिरफ्त में आठ साल तक था लेकिन कभी भी दोनों में किसी ने इस बारे में सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की।

सौ अफरीदी पर भारी एक खान
विश्वकप 2011 में पाकिस्तान के खिलाफ मोहाली वनडे (सेमीफाइनल)में जहीर खान ने मुख्य भूमिका निभाकर टीम को विजय दिलायी थी जिस पर एक टीवी चैनल ने खबर प्रसारित की थी कि सौ अफरीदी पर भारी हैं हमारा खान।

विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर
साल 2008 में विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर से नवाजे गये थे।

आप भी दीजिये प्रतिक्रिया
क्रिकेट के इस आईकॉन के अभूतपूर्व योगदान पर आप भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। आप अपनी बात नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज कर सकते हैं।

जहीर खान को क्यों कहा जाता है टीम इंडिया की गेंदबाजी का सचिन तेंदुलकर
जहीर खान के बारे में 12 अहम बातें, क्यों कहा जाता है टीम इंडिया की गेंदबाजी का सचिन तेंदुलकर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications